नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर से पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए अपनी नई फिल्म ‘भेड़िया’ के साथ आ गए हैं। कृति सेनन और दीपक दोबरीयाल जैसे कलाकारों से भरी पड़ी इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को लॉन्च भी बेहद खास दिन किया गया है। दरअसल आज ही के दिन वरुण धवन को इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो गए हैं और इस उपलब्धी पर उन्होंने फैंस को तोहफा दिया है।
अभी पढ़ें – साजिद खान को Bigg Boss में रखना चाहिए या नहीं… Internet सनसनी उर्फी जावेद ने कर दी ये डिमांड
आम आदमी से इच्छाधारी भेड़िया बने वरुण धवन
जियो स्टूडियो द्नवारा यू ट्यूब पर डाले गए इस ट्रेलर की शुरूआत वरुण धवन के सोते हुए सीन से होती है, जिसके बाद जानवरों की डॉक्टर की भूमिका निभा रहीं कृति सेनन और वरुण के दोस्त उन्हें उठाने की कोशिश करते नज़र आते हैं,लेकिन डरते भी है। ट्रेलर में मजेदार डायलॉग है, कॉमेडी है। फिल्म में आपको काफी मजेदार सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। आप देखेंगे की कैसे एक आम आदमी का किरदार निभा रहें वरुण अचानक इच्छाधारी भेड़िया बन सबका दिल जीत लेते हैं।
3डी में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म देश भर में 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में खतरनाक सीन्स दिखाए गए हैं और बढ़िया ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। इनका दर्शकों को पूरा आनंद देने के लिए फिल्म 3डी में रिलीज की जाएगी। हालांकि जो लोग इसे 3डी में नहीं देखना चाहते वे इसे 2डी में भी देख सकते हैं।
इस फिल्म में पहली बार कृति सेनन और वरुण धवन एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किा है। उन्होंने इससे पहले स्त्री, चोर निकल के भागा और आबा जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
58 mins ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines