साजिद खान को Bigg Boss में रखना चाहिए या नहीं... Internet सनसनी उर्फी जावेद ने कर दी ये डिमांड

साजिद खान को बिग बॉस में रखना चाहिए या नहीं...internet सनसनी उर्फी जावेद ने कर दी ये डिमांड

साजिद खान को बिग बॉस में रखना चाहिए या नहीं...internet सनसनी उर्फी जावेद ने कर दी ये डिमांड

Bigg Boss 16: जब से फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) ने घर में एंट्री की है तब से बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को लेकर काफी शोर मचा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स शो को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने शो में #Meetoo (महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ चलाया गया कैंपेन) कैंपेन के आरोपी साजिद को कंटेस्टेंट के तौर पर लिया है। साजिद पर कई एक्ट्रेसेज ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। वहीं जनता के अलावा कई सेलेब्स भी इसका विरोध करते नजर आए। इस बीच उर्फी जावेद एक बार फिर साजिद खान का विरोध करती दिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन शो के मेकर्स अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने इन विरोधों को नजर अंदाज किया। हालांकि, साजिद खान को लेकर ये विरोध अब भी कम नहीं हुआ है। सिंगर सोना महापात्रा, एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बिग बॉट ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed campaigns against Sajid Khan) समेत के साथ-साथ एक्टर अली फज़ल ने भी हाल ही में साजिद के खिलाफ चल रहे कैंपेन को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें साजिद की फोटो देख के नीचे एक जलते हुए लाइटर को देखा जा सकता है। इसी के साथ इस तस्वीर पर लिखा है, ‘साजिद खान को बिग बॉस से अभी बाहर निकालो।’ इस पिक्चर को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, ‘वैसे तो अब लोग परवाह नहीं कर रहे हैं और न ही शो के मेकर्स, लेकिन हम लोग जो खिलाफ खड़े हैं वो कम से कम कोशिश जरूर कर सकते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ