Bawaal Release Date Announced: इस दिन सिनेमाघरों में ‘बवाल’ की होगी एंट्री, फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Bawaal Release Date Announced

Bawaal Release Date Announced

Bawaal Release Date Announced: बॉलीवुड के स्टार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘बवाल’ का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

फिल्म ‘बवाल’ के मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी। मेकर्स ने ट्विटर पर लिखा कि- “राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी ‘बवाल’ के साथ वापस आ गए हैं।

विज्ञापन

6 अक्टूबर 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में उनकी एपिक क्रिएकशन देखें! स्टारिंग वरुण धवन और जाह्नवी कपूर।”

विज्ञापन

रोमांटिक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म है ‘बवाल’

फिल्म ‘बवाल’ में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की एक फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली हैं। साथ ही ये फिल्म एक रोमांटिक पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म हैं।

फिल्म ‘बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा को-प्रोड्यूस है। इसके साथ ही ये फिल्म वरुण धवन के करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।

विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघर में रिलीज होगी फिल्म ‘बवाल’

फिल्म की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही इस फिल्म का हर किसी को बहुत बेसब्री से इंतजार भी हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद लोगों को 6 अक्टूबर 2023 यानी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Atif Aslam: आतिफ असलम के घर आई नन्हीं परी, सिंगर ने लिखा- ”मेरे दिल की नई रानी आ गई है”

‘बवाल’ की कहानी एक लव स्टोरी पर आधारित है

बता दें कि फिल्म ‘बवाल’ में एक लव स्टोरी की कहानी है और ये फिल्म अप्रैल में लखनऊ, उत्तर प्रदेश में फ्लोर पर चली गई थी। इसके साथ ही इसकी शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ भारत में भी हुई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जर्मनी से हायर किए गए और फिल्म के क्रू में 700 से ज्यादा लोग शामिल थे। अब फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ