Atif Aslam: आतिफ असलम के घर आई नन्हीं परी, सिंगर ने लिखा- ''मेरे दिल की नई रानी आ गई है"
Edited By Nancy Tomar

Atif Aslam
Edited By Nancy Tomar

Atif Aslam
Atif Aslam: मशहूर सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ हैं। इसकी जानकारी खुद सिंगर आतिफ असलम ने इंस्टाग्राम पर दी है।
सिंगर और उनकी पत्नी एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स बन गए हैं और बहुत खुश हैं। सिंगर के घर तीसरी बार फिर से खुशियों ने दस्तक दी है।
सिंगर आतिफ असलम ने फैंस को ये गुड न्यूज देते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सिंगर आतिफ असलम ने अपनी लाडली की पहली झलक भी दिखाई है। बता दें कि आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया। आतिफ ने बेटी को अपने दिल की रानी बताया और एक भावुक करने वाला पोस्ट भी लिखा है।
सिंगर आतिफ (Atif Aslam New Song) ने लिखा है कि ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, मेरे दिल की नई रानी आ गई है। बेबी और सारा दोनों एकदम ठीक हैं, प्लीज हमारे लिए दुआ करिए, हालिमा आतिफ असलम की तरफ से रमादान मुबारक,’ सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam Wife) के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और सभी उनके बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि आतिफ असलम और सारा भरवानी (Atif Aslam and Sara Bharwani) ने 29 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। साथ ही सिंगर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बता दें कि आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं, जो अब्दुल अहद और आर्यन असलम हैं।
साथ ही अब सिंगर आतिफ के घर बेटी का जन्म हुआ हैं, जिससे आतिफ और उनकी पत्नी बहुत खुश हैं। इसके साथ ही बता दें कि आतिफ असलम (Atif Aslam Bollywood Songs) बॉलीवुड में ‘तू जाने ना’, ‘तेरा होने लगा हूं’, ‘दिल दिया गल्लां’, ‘पहली नजर में’, ‘बाखुदा तुम्ही हो’, ‘वो लम्हें वो बातें’ जैसे गानों के लिए मशहूर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: