Varun Dhawan को शूटिंग के दौरान लगी चोट, एक्टर का हुआ बुरा हाल

Varun Dhawan Injured: ‘वीडी 18’ के सेट से एक बुरी खबर सामने आई है। एक्टर वरुण धवन एक बार फिर अपनी फिल्म के सेट पर घायल हो गए हैं। अब उन्होंने खुद फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

Varun Dhawan Injured

Image Credit: Instagram

Varun Dhawan Injured: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर्स की लिस्ट में शुमार वरुण धवन (Varun Dhawan) को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। वरुण इन दिनों अपनी फिल्म ‘वीडी 18’ (VD 18) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। आए दिन उनके सेट से लेटेस्ट अपडेट्स सामने आते ही रहते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसके बाद फैंस के भी होश उड़ जाएंगे। सबके फेवरेट वरुण धवन को लेकर अब एक बुरी खबर आई है। फिल्म सेट पर एक्टर एक हादसे का शिकार हो गए और उन्हें चोट लग गई। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण हुए घायल

इस हादसे की वजह से अब एक्टर को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें काफी चोट आई है और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अब अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर अपलोड की है। इस फोटो में बस उनका पैर नजर आ रहा है जिसमें काफी सूजन दिखाई दे रही है।

Varun Dhawan Injured

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

एक्टर के पैर पर लगी चोट

इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘सूजी हुई पिंडली, लोहे की रॉड से टकरा गया।’ अब फैंस इस तस्वीर को देख उनके दर्द को महसूस कर रहे हैं। हालांकि, घबराने की कोई बात नहीं है। वरुण को ज्यादा चोट नहीं आई है। वो ठीक हैं और किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए। उन्हें मामूली सी चोट लगी है ऐसे में फैंस को टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। वैसे इससे पहले भी वरुण ने इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान खुद के घायल होने की खबर फैंस को दी थी।

विज्ञापन

इससे पहले भी हुई इंजरी

ऐसे में यही लग रहा है कि इस फिल्म में वरुण धवन वाकई कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर को बार-बार सेट पर चोट लग रही है फिर भी उनकी काम को लेकर लगन कम नहीं हो रही। वहीं बात अगर इस फिल्म की करें तो ‘वीडी 18’ में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली भी जुड़े हुए हैं। ये फिल्म अगले साल में रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ