Varun Dhawan Injured: वरुण धवन अपनी शानदार एक्टिंग और किरदार के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता कॉमेडी भी अच्छी कर लेते हैं, जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती है। कुछ समय पहले जाहन्वी कपूर के साथ उनकी फिल्म बवाल रिलीज हुई थी, जिसे पसंद किया गया था। इन दिनों अभिनेता जवान के निर्देशक एटली कुमार के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन वरुण के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता को फिर से चोट (Varun Dhawan Injured) लग गई है, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है।
परेशान हुए फैंस
वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बैठे हुए हैं और उनका एक पैर कुर्सी के ऊपर रखा है, जिसपर पट्टी बंधी हुई है। फोटो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा वीडी 18 की शूटिंग के दौरान एकबार फिर सेट पर यह हो गया। तस्वीर देखने के बाद अभिनेता के फैंस उनको लेकर काफी परेशान हो गए हैं। बता दें वरुण ने यह पोस्ट अभी कुछ देर पहले ही शेयर किया है।
image credit: instagram
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shruti Haasan के रूमर्ड पति Santanu Hazarika? जिन्होंने इंटरनेट पर बढ़ाई चर्चा
सितंबर में भी हुए थे घायल
बता दें कि वरुण धवन ने इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू की थी और इसके अगले दिन ही वह घायल हो गए थे। इसके बाद सितंबर में भी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता को चोट लगी थी। फिल्म के सेट पर वरुण धवन के पैर में चोट लग गई थी और इसके बाद उनको बर्फ के पानी की थेरेपी की सलाह दी गई थी। इसके बाद भी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर इस बात का जिक्र कर कहा था, ‘मुझे चोट लग गई है और मुझे नहीं पता है कि यह कैसे हुआ लेकिन इस वक्त मैं यह कर रहा हूं।’
अगले साल रिलीज हो सकती है फिल्म
वीडी 18 की बात करें तो हाल ही में दिसंबर में ही कुछ दिन पहले वरुण ने फोटो शेयर करके लोहे की रॉड से घायल होने की बात बताई थी। फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 के अंत या फिर 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines