Varun Dhawan Injured: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। वो जहां भी जाते हैं अपने ऑरा से सभी को अट्रैक्ट कर लेते हैं। एक्टर अपनी दमदार परफॉरमेंस अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में दिखा चुके हैं। हाल ही उनकी फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) रिलीज हुई थी। इसमें वो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ नजर आए थे। वहीं, अब एक्टर अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इन दिनों वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब उनके साथ सेट पर कुछ ऐसा जिसमें एक्टर ने खुद हो हर्ट कर लिया।
यह भी पढ़ें: Ameesha Patel की सक्सेस देख जलने लगे Hrithik Roshan? बोलें ‘मैं फ्लॉप दे रहा हूं, आप गदर मचा रहे हो…’
वरुण धवन ने दिया हेल्थ अपडेट
दरअसल, अब वरुण धवन के इंजर्ड होने की खबर सामने आई है। खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस को बताया कि कैसे अब वो दर्द में तड़प रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी रिवील किया कि कैसे उन्हें ये चोट लगी और अब कैसे वो खुद अपना इलाज कर रहे हैं। अब एक्टर ने अपने चाहने वालों के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी स्टोरी सुनाई।
एक्टर ने ली आइस थेरेपी
एक्टर के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो कैसे आइस थेरेपी ले रहे हैं। वरुण ने अपनी स्टोरी में बताया कि एटली के सेट पर उनके पैर में चोट आई गई। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई और मुझे नहीं पता कि मेरे पैर में चोट कैसे लगी, लेकिन इस वक्त मैं यही कर रहा हूं।” अब एक्टर के फैंस भी उनको लेकर टेंशन में आ गए हैं। सभी यही प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि उनके हीरो वरुण धवन जल्द ही ठीक हो जाएं और जल्द ही एक दमदार फिल्म के साथ फैंस को एंटरटेन करें।
वीडी18 में नजर आएंगे वरुण
बता दें, वरुण अभी वीडी18 (VD18) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। इस एक्शन से भरपूर फिल्म को एटली (Atlee), मुराद खेतानी के साथ मिलकर बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के जरिए पहली बार वरुण धवन को एटली के साथ काम करने का मौका मिला है। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी गई फिरौती
32 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
48 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines