Ameesha Patel की सक्सेस देख जलने लगे Hrithik Roshan? बोलें 'मैं फ्लॉप दे रहा हूं, आप गदर मचा रहे हो...'

Hrithik Roshan Reaction On Gadar

Image Credit: Google

Hrithik Roshan Reaction On Gadar: बॉक्स ऑफिस पर अभी तक गदर 2 (Gadar 2) छाई हुई है। फिल्म को मिली सफलता के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में सनी देओल और अमीषा पटेल के ही नाम के चर्चे हैं। ये दोनों स्टार्स अपने इस फिल्म को मिली सक्सेस के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब अमीषा पटेल ने हाल ही में ऋतिक रोशन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल एक साथ बड़े पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री का जादू चला चुके हैं। ऋतिक रोशन अपनी (Hrithik Roshan) पहली ही फिल्म ‘कहो न प्यार है’ (Kaho Na Pyar Hai) में अमीषा के साथ रोमांस करते नजर आए थे।

अमीषा की गदर ने तोड़े रिकॉर्ड

इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। जिसके बाद ऋतिक रोशन अपनी डेब्यू फिल्म से ही सुपरस्टार बन गए थे। पहले ही मूवी ब्लॉकबस्टर होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं, अमीषा पटेल (Ameesha Patel) भी अपने करियर की बुलंदियों पर थी। एक्ट्रेस  ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं। अमीषा की दूसरी फिल्म सनी के साथ आई थी। फिल्म का नाम था ‘गदर’। गदर ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। इस फिल्म ने उस वक्त सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Hrithik Roshan Reaction On Gadar

Image Credit: Google

ऋतिक बने वन फिल्म वंडर

दूसरी तरफ ऋतिक की पहली फिल्म तो सुपरहिट रही मगर इसके बाद उनकी किस्मत पलटी खा गई और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। इतना ही नहीं इसके बाद ऋतिक रोशन को ‘वन फिल्म वंडर’ के नाम से पुकारा जाने लगा। उनकी एक्टिंग और उनके स्टारडम पर भी लोगों ने सवाल उठने शुरू कर दिए। पहली फिल्म के बाद जिन लोगों ने ऋतिक को रातों-रात सुपरस्टार बनाया था उन्हीं फैंस ने अचानक ऋतिक को ऐसे गिराया कि एक्टर के लिए इंडस्ट्री में टिक पाना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में एक्टर का कॉन्फिडेंस भी टूटने लगा।

Hrithik Roshan Reaction On Gadar

Image Credit: Google

ऋतिक के कमेंट पर अमीषा का रिएक्शन

अब खुद अमीषा पटेल ने उस दौरान ऋतिक की क्या हालत ही उसका खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, “वो बहुत परेशान रहते थे। हमारी पहली फिल्म इतनी बड़ी हिट थी, ऐसे में डाउन फॉल भी आपको ज्यादा हिट करता है। और वो मुझसे कह रहे हैं, ‘लेकिन अमीषा, आपने तो दूसरी फिल्म गदर दे दी, मैं फ्लॉप दे रहा हूं, आप गदर दे रहे हो।'”

PM के बाद सबसे पावरफुल आदमी थे ऋतिक

हालांकि, एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि घबराने की कोई बात नहीं है वक्त बदलता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, “ऋतिक और मैं सेट पर डिस्कस करते थे… एक शुक्रवार को, ऋतिक रोशन इस देश में PM के बाद सबसे पावरफुल आदमी बन जाते हैं और अगले शुक्रवार को लोग उनकी फिल्मों को एक्सेप्ट नहीं कर रहे। ये कैसी दुनिया है? लेकिन मुझे लगता है कि ऋतिक एक ग्रीक गॉड हैं, वो हमेशा के लिए सुपरस्टार हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ