मुंबई: भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। ऐसे में हर किसी के पास मॉनसून का मजा लेने का अपना अलग तरीका होता है। कुछ लोग इसमें भीगकर एंजॉय करते हैं, तो कुछ लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं, तो वहीं कुछ वर्ग बारिश में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना पसंद करता है। बी-टाउन के सेलेब्स का भी कुछ यही हाल है।
इस बीच एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी सरलता को देखा जा सकता है। इस क्लिप में नजर आ रहा है कि वरुण धवन कैसे भरी बारिश में चाय और पारले-जी बिस्किट का मजा उठा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Shaakuntalam: नए मोशन पोस्टर में दिखी शकुंतला और दुष्यंत की केमिस्ट्री, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वीडियो (Varun Dhawan Video) मूल रूप से ‘स्त्री’ के निर्देशक अमर कौशिक द्वारा उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया गया था, जिसे अब वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के रूप में फिर से साझा से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “#भेड़िया के सेट पर चाय पसंद है”।
क्लिप में ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन एक हिल स्टेशन पर मौजूद हैं, जहां उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भेड़िया’ के सेट का है। ऐसे में शूटिंग के दौरान सेट पर मस्ती करते हुए उन्होंने इस वीडियो को फैंस के साथ भी साझा किया है। वीडियो (Varun Dhawan enjoying Parle-G and Chai) में पारले-जी बिस्किट को गर्म चाय में डुबोते हुए उन्होंने आनंद लिया और उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “पारले-जी को चाय में डूबो के खाने का मजा ही कुछ और है”।
अभी पढ़ें – Nupur Shikhare: आमिर खान का फिटनेस ट्रेनर बनेगा उनका दामाद, ऐसे शुरू हुई बेटी आयरा संग लव स्टोरी
हालांकि, वरुण अपनी फिटनेस के प्रति बेहद जागरूक हैं, लेकिन वो अपने पसंदीदा खाने को लुत्फ उठाने से नहीं कतराते। वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार कियारा आडवाणी, नीतू सिंह और अनिल कपूर के साथ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में देखा गया था। हाल ही में वो लोकप्रिय टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आए थे। अब वो कृति सेनन के साथ हॉरर कॉमेडी ‘भेड़िया’ और जाह्नवी कपूर के साथ ‘बवाल’ में नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines