Valentine's Day 2023: काजोल नहीं ये हैं अजय देवगन का पहला प्यार, पोस्ट शेयर कर लिखा- यह पहली नजर का प्यार...

Ajay Devgan kajol

Ajay Devgan kajol

Valentine’s Day 2023: आज प्यार का दिन यानी की ‘वैलेंटाइन्स डे’ है और इस दिन खास से लेकर आम आदमी तक सभी अपने प्यार का इजहार करते हैं।

इस दिन को खास बनाने के लिए सभी अपने पार्टनर के लिए कुछ ना कुछ अलग करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कभी पीछे नहीं रहते हैं और कुछ ना कुछ नया करते ही है।

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट

आज बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पहले प्यार को लेकर कुछ खास बताया है।

काजोल नहीं ये हैं अजय का पहला प्यार 

अजय देवगन ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें सबसे खास ये हैं कि उन्होंने अपना पहला प्यार काजोल नहीं बल्कि कैमरा बताया है, जिसकी बात उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए की है। साथ ही अजय के इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्टर ने वीडियो को किया रिशेयर

बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें एक्टर डायरेक्टर की तरह कैमरा से शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह अजय देवगन फिल्म यानी एडीएफ द्वारा शेयर किया गया वीडियो है, जिसे एक्टर ने रिशेयर किया है।

अजय ने लिखा ये कैप्शन

इतना ही नहीं बल्कि अजय ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है, जिसमें एक्टर ने लिखा कि ‘मुझे नहीं पता कि यह पहली नजर का प्यार था या नहीं, लेकिन कहीं न कहीं, कैमरा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मेरा जुनून बन गया।

इस वैलेंटाइन डे को ऐसी चीज के लिए समर्पित करता हूं, जो मुझे उत्साहित करने से कभी नहीं चूकती। मेरी दुनिया देखने की दृष्टि को बढ़ाने के लिए धन्यवाद डियर कैमरा। #Repost @adffilms अपने आप के किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें, जो आपको वैसे ही देखे जैसे @ajaydevgn कैमरे की ओर देखता है 💞 #हैप्पी वैलेंटाइन्स डे #वैलेंटाइन्स डे #BholaaIn3D #BholaaOn30thMarch.’

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ