Ananya-Aditya: सिड-कियारा के रिसेप्शन में अनन्या-आदित्य ने की ट्विनिंग, डेटिंग रूमर्स के बीच कपल का ये अंदाज आया सामने

Ananya Aditya

Ananya Aditya

Ananya-Aditya: बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 7 फरवरी को कपल ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की और एक-दूसरे के हो गए।

विज्ञापन

शादी के बाद से ही सिड-कियारा सोशल मीडिया पर छाए हुए है और कपल की शादी के फोटोज और वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है।

विज्ञापन
Ananya Aditya

Ananya Aditya

 

विज्ञापन

सिड-कियारा के रिसेप्शन में आदित्य और अनन्या एक साथ 

बीती देर शाम कपल ने मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी है, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत ही। सिड-कियारा के रिसेप्शन पार्टी में काजोल, अजय देवगन, रणवीर सिंह, नीतू सिंह, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे आदि कलाकार पार्टी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

सिड-कियारा की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। साथ ही पार्टी में आदित्य और अनन्या पांडे एक तस्वीर में साथ दिखाई दिए, जो अब खूब वायरल भी हो रही है।

Ananya-Aditya twinning

Ananya-Aditya twinning

विज्ञापन

कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आया कपल

बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉलीवुड सितारों और सिड-कियारा के साथ एक स्टोरी शेयर की है।

इस फोटो में करण जौहर, अनन्या पांडे उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सिड-कियारा और कृति सेनन समेत कई सितारें नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में आदित्य और अनन्या एक-दूसरे के बराबर में खड़े थे। इतना ही नहीं बल्कि कपल एक जैसे कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आया।

विज्ञापन

कई बार एक साथ नजर आते हैं आदित्य और अनन्या  

इतना ही नहीं बल्कि ये दोनों कलाकार कई बार एक साथ नजर आते हैं। साथ ही इन दोनों के एक साथ होने को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ रही हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अनन्या और आदित्य उस वक्त के बाद साथ नोटिस किए जाने लगे जब कॉफी विद करण 7 शो में अनन्या ने कहा था कि उन्हें आदित्य बेहद हॉट लगते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों को कई बार एक साथ देखा जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ