Valentine Day: करोड़ों रुपए के ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को वैलेंटाइन्स डे की बधाई दी। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे सुकेश ने एक सवाल के जवाब में जैकलीन को बधाई दी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कोर्ट से बाहर ले जाए जाने के दौरान जब सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन से उसके संबंधों के बारे में सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि मेरी ओर से उन्हें (जैकलीन फर्नांडीज) को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) की शुभकामनाएं। सुकेश ने कहा कि इसके अलावा वो जैकलीन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।
कहा- जब आप किसी से प्यार करते हैं तो…
जैकलीन फर्नांडीज का जिक्र करते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, “जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं।” सुकेश से यह भी पूछा गया कि क्या उसने नोरा फतेही को पैसे की पेशकश की? इस सवाल के जवाब में सुकेश ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।
और पढ़िए –True Love Story: बॉलीवुड की वो पांच प्रेम कहानियां, जो आज भी कराती हैं प्यार का एहसास
बता दें कि ठगी के आरोपी सुकेश के खिलाफ करोड़ों रुपये की जबरन वसूली और एक व्यवसायी की पत्नी को धोखा देने के मामले में दर्ज किया गया है। अदालत ने आज मामले में कुर्क की गई उनकी संपत्ति की नीलामी के मुद्दे पर सुनवाई की। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थिक अपराधों के लिए प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines