True Love Story: बॉलीवुड की वो पांच प्रेम कहानियां, जो आज भी कराती हैं प्यार का एहसास
Edited By Nancy Tomar

True Love Story
Edited By Nancy Tomar

True Love Story
True Love Story: आज प्यार का दिन यानी ‘वैलेंटाइन्स डे’ है और इस दिन खास से लेकर आम आदमी तक सभी अपने प्यार का इजहार करते हैं। ‘वैलेंटाइन्स डे’ पर सभी अपने पार्टनर को बताते हैं कि वो उनसे कितना प्यार करते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी प्रेम कहानियां लेकर आए हैं, जिससे आप प्यार की गहराई को समझ पाएंगे।
ये ऐसी लव स्टोरीज हैं, जिनमें मिलन भी है, जुदाई भी। साथ ही इनमें अधूरा प्यार भी है और एकतरफा इश्क भी। तो चलिए जानते हैं कि उन कहानियों के बारे में, जिसे पढ़कर आपको भी अपने प्यार का एहसास होगा।
पहली कहानी है मीना कुमारी और सावन कुमार की
हिन्दी सिनेमा आज से बल्कि हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। बी टाउन की फिल्में ही नहीं बल्कि लव स्टोरीज भी बेहद ही खास होती हैं। ऐसी ही एक कहानी है हिंदी सिनेमा की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी और फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और राइटर सावन कुमार टाक की, जो अपने समय में बहुत पॉपुलर थी। साल 1966-67 में फिल्म गोमती किनारे के लिए सावन कुमार एक हीरोइन को तलाश कर रहे थे।

meena kumari n sawan kumar
उस समय सावन के दोस्त ने कहा कि इस फिल्म के लिए मीना कुमारी से बेहतर दूसरी कोई हीरोइन नहीं हो सकती है। मीना कुमारी उस टाइम की टॉप हीरोइनों में शुमार थी। मीना कुमारी ने फिल्म को असाइन कर लिया था और इस बीच सावन और मीना बहुत करीब आ चुके थे।
जब मीना बीमार थी, तो सावन ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन मीना गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी और उनका निधन हो गया। कहा जाता है कि जब मीना बीमार थी, तो सावन उनकी खून की उल्टियों को अपने हाथ में लिया करते थें। साथ ही दोनों की उम्र में बहुत अंतर था, लेकिन फिर भी दोनों शादी करना चाहते थे। मगर मीना का निधन दो गया और दोनों की ये ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।
दूसरी कहानी है मधुबाला और एक्टर प्रेमनाथ की
बॉलीवुड की वीनस कही जाने वाली मधुबाला और एक्टर प्रेमनाथ भी अपनी लव स्टोरी को लेकर कॉफी पॉपुलर थे। मधुबाला और प्रेमनाथ की कहानी 1951 में शुरू हुई थी और एक फिल्म की शूटिंग को दौरान दोनों बहुत करीब आ गए थे। दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन धर्म अलग होने के कारण ऐसा नहीं हुआ।

madhubala n premnath
मधुबाला धर्म बदलकर शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमनाथ ने मना कर दिया। इसके बाद प्रेमनाथ ने एक्ट्रेस बीना राय से शादी कर ली थी। जब मधुबाला को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि तुमने मेरा प्यार ठुकराया है, तुम भी प्यार को तरसोगे। आगे चलकर ऐसा ही हुआ और प्रेमनाथ और बीना की शादीशुदा जिंदगी कुछ खास नहीं रहीं।
इसका बाद प्रेमनाथ ने शराब पीना शुरू कर दिया और इसके बारे में जब मधुबाला को पता चला, तो उन्होंने प्रेमनाथ को कसम दी कि वो अब कभी शराब नहीं पीएंगे, साथ ही यह भी कहा कि अगर उनको शराब पीना ही है, तो उनका खून पी लें। मधुबाला की यह बात प्रेमनाथ के दिल को छू गई और उन्होंने करीब 14 साल तक शराब को छुआ भी नहीं।
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और अपने जमाने के सुपरहिट एक्टर राज बब्बर की मुलाकात भी एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी। दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते थे और जमाने से लड़कर एक भी हुए, लेकिन एक होने के बाद भी दोनों अलग हो गए।

Smita and Raj Babbar
राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे लेकिन वो फिर भी स्मिता को अपना दिल दे बैठे थे। इसके बाद राज ने अपनी पत्नी को तलाक देकर स्मिता से शादी कर ली, लेकिन फिर ये दोनों अलग हो गए। इसके बाद राज वापस अपनी पहली पत्नी के पास आ गए और नादिरा ने भी उन्हें अपना लिया।
साल 1975 में संजीव कुमार और सुलक्षणा की मुलाकात हुई और सुलक्षणा संजीव कुमार को पसंद करने लगी। फिर सुलक्षणा ने संजीव से अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन संजीव कुमार ने मना कर दिया और कहा कि वो उन्हें बस अपना दोस्त मानते थे।

Sulakshana n sanjeev kumar
साथ ही संजीव ने सुलक्षणा को बहुत समझाया कि इन सब चीजों पर ध्यान देने के बजाय वो अपने करियर पर फोकस करें। लेकिन संजीव के लिए सुलक्षणा का प्यार कम नहीं हुआ और संजीव के मना करने पर सुलक्षणा को गहरा सदमा लगा और वो डिप्रेशन में चली गईं। इस बीच संजीव को निधन हो गया और वो अपना मानसिक संतुलन ही खो बैठीं।
शोभना समर्थ और मोतीलाल भी एक फिल्म के सेट पर मिलें थे। यूं तो शोभना चार बच्चों की मां थी, लेकिन वह मोतीलाल के बहुत करीब आ गईं थी। इस बीच जब मोतीलाल ने शोभना को प्रपोज किया, तो शोभना ने कोई दिलचस्पी नहीं जताई।

Shobhana Samarth n motilal
इसके बाद मोतीलाल ने एक हेलीकॉप्टर से उन्हें प्रपोज किया, तो शोभना ने हां कर दिया। इन दोनों का ये रिश्ता काफी लंबे समय तक चला, लेकिन कभी भी शादी नहीं की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: