Netflix पर पार्टनर संग देखें 7 रोमांटिक फिल्में, Valentine Day बन जाएगा यादगार!

Netflix Romantic Series For Valentine Day: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ रोमांटिक फिल्में लेकर आए हैं, जो आपके स्पेशल दिन को यादगार बना देंगी।

valentine day 2025 7 romantic comedy movies on netflix you can watch with partner

Netflix Romantic Series For Valentine Day. File Photo

Netflix Romantic Series For Valentine Day: आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। प्यार करने वाले कपल्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। वैसे तो कपल्स वैलेंटाइन डे पर किसी रोमांटिक जगह पर जाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग हैं जो अपने-अपने तरीके से मोहब्बत के इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप घर पर रहते हुए अपने पार्टनर के साथ इस खास दिन को और खास बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद कुछ रोमांटिक वेब सीरीज लेकर आए हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। इस तरह आपका वैलेंटाइन और भी ज्यादा यादगार हो जाएगा। आइए देखें पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

20th Century Girl

साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई रोमांस-ड्रामा फिल्म ’20th सेंचुरी गर्ल’ वैलेंटाइन डे के लिए परफेक्ट चॉच होगी। इस फिल्म को देखकर आपको भी अपने प्यार की यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा। इस फिल्म को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

Always Be My Maybe

साल 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘ऑलवेज बी माई मेबी’ आपको काफी पसंद आएगी। ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी दिखाती है, जो बाद में लवर्स बन जाते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

Our Souls at Night

साल 2017 में रिलीज हुई कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म ‘अवर सोल्स एट नाइट’ को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। ये फिल्म एक रोमांटिक कपल पर बेस्ड है, जिसे IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है।

Alex Strangelove

साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘एलेक्स स्ट्रेंजलव’ एक लव स्टोरी है, जिसे क्रेग जॉनसन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

Lady Chatterley’s Lover

साल 2022 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘लेडी चैटरलीज लवर’ भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है जिसकी कहानी अंग्रेजी लेखक डीएच लॉरेंस के उपन्यास से ली गई है। इस ऐतिहासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।

To All the Boys I’ve Loved Before

साल 2018 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर’ अमेरिकी यंग कपल की रोमांटिक फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसकी कहानी जेनी हान के उपन्यास नाममात्र त्रयी पर बेस्ड है। इस फिल्म को IMDb पर 7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

The Guernsey Literary and Potato Peel Pie Society

साल 2018 में रिलीज हुई ऐतिहासिक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘द ग्वेर्नसे लिटरेरी एंड पोटैटो पील पाई सोसाइटी’ भी आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस फिल्म की कहानी आपके दिल को छू जाएगी। इस फिल्म को IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ