Valentine Day OTT Release: रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज, नेटफ्लिक्स-हॉटस्टार पर प्यार की बारिश!

OTT Release On Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर कई रोमांटिक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन्हें आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।

ott release on valentine day 2025 netflix prime video zee5 dhoom dhaam pyaar testing melo movie

OTT Release On Valentine Day. File Photo

OTT Release On Valentine Day: फरवरी का दूसरा हफ्ता सबसे ज्यादा खास होता है। इस पूरे हफ्ते प्यार की बारिश देखने को मिलती है। वैलेंटाइन वीक के बाद कल यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इसे स्पेशल बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी रोमांटिक फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घर बैठकर वैलेंटाइन डे एन्जॉय करना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Dhoom Dhaam

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मच अवेटेड फिल्म ‘धूम धाम’ वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी न्यूली वेड कपल पर बेस्ड है, जो शादी की पहली रात पर ही एक खतरे में पड़ जाते हैं।

विज्ञापन

Melo Movie

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रोमांटिक-कॉमेडी कोरियन वेब सीरीज मौजूद हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर कोरियन लैंग्वेज में बनी रॉम-कॉम वेब सीरीज ‘मेलो मूवी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में कुल 10 एपिसोड हैं।

विज्ञापन

Pyaar Testing

ओटीटी लवर्स के लिए 14 फरवरी को रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘प्यार टेस्टिंग’ भी दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज में सत्यजीत दुबे और प्लाबिता बोरठाकुर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

I Am Married…But!

ताइवानी रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘आई एम मैरिड… बट’ भी आपका मनोरंजन करने के लिए 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। ये सीरीज ऐसी महिला की कहानी दिखाती है, जो शादीशुदा होकर भी प्यार में पड़ जाती है।

विज्ञापन

Bobby Aur Rishi Ki Love Story

बॉलीवुड फिल्ममेकर शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर ने फिल्म ‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में वर्धन पुरी भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। ये फिल्म 11 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ