Chandrika Gera Dixit, Vadapav Girl, Bigg Boss OTT 3: दिल्ली की वड़ापाव गर्ल यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित आजकल खूब सुर्खियों में हैं। अब भई वड़ापाव गर्ल बिग बॉस ओटीटी-3 में जलवा दिखाने को तैयार हैं, ऐसे में उनका सुर्खियों में रहना तो बनता ही है। हालांकि एक टाइम ऐसा था, जब वड़ापाव गर्ल ने खुद News24 से कहा था कि वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी और अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहती हैं, लेकिन अब अचानक ऐसा क्या हुआ? जो उनका मन बदल गया और उन्होंने बिग बॉस ओटीटी-3 में आने का फैसला कर लिया।
न्यूज24 को वड़ापाव गर्ल ने दिया था जवाब
दरअसल, कुछ दिन पहले न्यूज24 को दिए एक इंटरव्यू में वड़ापाव गर्ल ने कहा था कि वो बिग बॉस ओटीटी-3 का हिस्सा नहीं बनेंगी। वड़ापाव गर्ल ने यह भी कहा था कि वह कभी बिग बॉस में नहीं जाना चाहतीं। न्यूज24 की एंकर ने जब चंद्रिका से सवाल किया कि आप मुंबई भी गई थीं, तब वड़ापाव गर्ल ने जवाब में कहा था कि नहीं वह बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनेंगी।
चंद्रिका ने कहा था कि वह बिग बॉस ओटीटी-3 के इस सीजन में ही नहीं, बल्कि कभी किसी भी शो में नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें अपना बिजनेस आगे बढ़ाना है। अब लोगों के मन में बड़ा सवाल यह है कि जब बड़ा पाव गर्ल ने खुद ही शो में नहीं आने की बात कही थी तो फिर उन्होंने इसके लिए अपना मन कैसे बदल लिया?
झूठी हैं वड़ा पाव गर्ल!
हालांकि वक्त के साथ सच्चाई भी सबके सामने आ गई है। वहीं वड़ापाव गर्ल का बिग बॉस ओटीटी-3 में आना लोगों को कुछ खास रास भी नहीं आ रहा है। ऐसे में चंद्रिका के बयान और सामने आई सच्चाई को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उन्होंने कैमरे पर सबके सामने झूठ बोला है। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह तो वह खुद ही जानती हैं, लेकिन उनके झूठे बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मेकर्स ने जारी किया प्रोमो
बता दें कि 2 दिन पहले बिग बॉस के मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया था, जिसमें बतौर पहली कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित सामने आईं। जैसे ही शो का यह प्रोमो वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने इस प्रोमो वीडियो पर कमेंट करके अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया।
प्रोमो देख भड़के यूजर्स
एक यूजर ने कमेंट किया कि फ्लॉप सीजन होगा पक्का। दूसरे यूजर ने लिखा कि बिग बॉस यह क्या किया। एक यूजर ने लिखा कि यह सब क्या है? एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान! यह क्या कर दिया? इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने प्रोमो वीडियो पर किए है। यह तो जाहिर-सी बात है कि बिग बॉस ओटीटी-3 में वड़ापाव गर्ल की एंट्री से शो के मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि शो के इस सीजन का विनर कौन होगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: फेमस सिंगर का वड़ापाव गर्ल पर फूटा गुस्सा, कहा- बहुत राज हैं, सब खोल दूंगा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 hr agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
5 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
8 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
8 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines