Bigg Boss OTT 3: फेमस सिंगर का वड़ापाव गर्ल पर फूटा गुस्सा, कहा- बहुत राज हैं, सब खोल दूंगा

Vicky Thakur On Chandrika Gera Dixit: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित फिर चर्चा में आ गई हैं। चंद्रिका को लेकर पंजाबी सिंगर ने एक वीडियो जारी किया, जो वायरल हो रहा है।

Vicky Thakur, vadapav girl

Vicky Thakur, vadapav girl

विज्ञापन

Vicky Thakur On Chandrika Gera Dixit: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आज यानी 21 जून को शो का प्रीमियर होने वाला है। शो के फाइनल कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आ गई है, जिसमें बतौर पहली कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित का नाम शामिल है। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में लोगों को चंद्रिका का आना कुछ खास रास नहीं आया। अभी इसको लेकर लोग भड़के हुए ही थे कि ‘वड़ा पाव गर्ल’ एक बार फिर से निशाने पर आ गई हैं। जी हां, पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और परफॉर्मर विक्की ठाकुर ने चंद्रिका को लेकर एक ऐसा वीडियो जारी कर दिया कि इंटरनेट पर बवाल बढ़ा रहा है।

विक्की ठाकुर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, हाल ही में विक्की ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘वड़ा पाव गर्ल’ पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं, जिससे चंद्रिका एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। विक्की ठाकुर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहते हैं कि वड़ा पाव गर्ल की असलियत क्या है, मैं आपको बताऊंगा। एक-एक सबूत है मेरे पास। इसके बाद विक्की एक ऑडियो प्ले करते हैं, जिसमें एक लड़की की आवाज आती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Thakur (@iamvickythakur)

उसने मुझे धोखा दिया है- विक्की

इसके बाद वीडियो में विक्की कहते हैं कि मेरे पास सारी रिकॉर्डिंग पड़ी हैं। उसने मुझे धोखा दिया है, मेरा यूज किया, मेरे सारे लिंक यूज किए। विक्की कहते हैं कि जब पैसे देने की बारी आई, मैंने इसका सारा काम करवाया। सब काम करने के बाद जब पैसे देने की बारी आई तो ये भाग गई, सीधा मुंबई, बिना मुझे बताए और इसका पति मुझे कहता है कि नहीं अभी तो सिर्फ हमारी बात ही चल रही थी, पैसे तो अभी देने ही थे।

विक्की ठाकुर के साथ गेम नहीं

वीडियो में विक्की कहते हैं कि मेरे हराम के पैसे नहीं है या तुम्हारी प्रमोशन का भुगतान मैं नहीं करूंगा। मेरे पास एक-एक सबूत है, एक-एक चैट है और भी इसके बहुत सारे राज हैं, जो मैं धीरे-धीरे खोल दूंगा, अगर मेरे पैसे मुझे नहीं मिले तो। वड़ा पाव अभी भी कह रहा हूं कि सुधर जा, विक्की ठाकुर के साथ ये सब नहीं चलेगा। अपना ही दुपट्टा गिरा कर लोगों पर इल्जाम लगाना तेरी आदत है, सबको पता है, विक्की ठाकुर के साथ गेम नहीं, चार दिन तुने मेरा यूज किया, मेरे सब लिंक यूज किए। विक्की ने कहा कि मैंने सबसे मिलवाया, फोन पर बात करवाई, वीडियो कॉल करवाई, सारा फैनबैस एक तरफ कर दिया, तेरी सपोर्ट के लिए सब कुछ किया। मैंरे तेरे लिए मेहनत की और अब आखिरी में तू मुझे ही धोखा देकर चली गई। सारे सबूत दिखाऊंगा… तुझे मैं बताऊंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ