Chandrika Dixit Controversy: सोशल मीडिया और बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित काफी दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने पिछले दिनों अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया. फिर वे किसी और के साथ नजर आई. एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने निजी जीवन में बारे में काफी कुछ बोला, जिसमें उनका एक बयान काफी वायरल हो गया. उस बयान के लिए लोगों ने उन्हें बहुत ट्रोल किया. अब वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने हाई वोल्टेज ड्रामा करके अपने ट्रोलर्स को जवाब दिया. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के प्रकाश राज, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन को लपेटे में लेकर कसा तंज
किस वायरल बयान से मचा बवाल?
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची. वहां उन्होंने कहा कि अपने बेटे को अच्छी जिंदगी देने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं. यहां तक कि किसी के साथ सोने जैसी बात भी कही. ये क्लिप कट करके सोशल मीडिया पर फैल गई. लोग इस बयान पर भड़क गए. ट्रोलर्स ने उन्हें खूब गालियां दीं. कुछ ने कहा कि ये व्यूज के लिए ड्रामा कर रही हैं. कई ने उनकी मां होने की वजह से भी सवाल उठाए. चंद्रिका पहले भी पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगा चुकी हैं. वो वीडियो में रो-रोकर अपना दर्द बयां करती रहीं हैं. लेकिन ट्रोलर्स ने इसे स्क्रिप्टेड ड्रामा बताया है.
चंद्रिका का गुस्से में जवाब
इस बयान से हुई ट्रोलिंग से तंग आकर चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला. वो काफी गुस्से में दिख रही थी. उन्होंने चिल्ला-चिल्लाकर ट्रोलर्स को लताड़ लगाई है. कहा, “व्यूज के भूखे लोग! तुम लोग मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हो. मैंने मां होने के नाते कहा था कि बेटे के लिए कुछ भी करूंगी. लेकिन तुम्हारी गंदी सोच ने इसे गलत बना दिया.” उन्होंने पूरा क्लिप भी शेयर किया ताकि लोग सही संदर्भ समझें. चंद्रिका ने कहा कि वो सिर्फ बेटे की बेहतरी की बात कर रही थीं. ट्रोलर्स की वजह से वो दुखी हैं लेकिन हार नहीं मानेंगी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Yuvraj Dua? जिनकी रील को PM मोदी ने किया शेयर; इंफ्लुएंसर को दिया मजेदार रिप्लाई
कौन हैं चंद्रिका दीक्षित?
चंद्रिका दीक्षित सबसे पहले सोशल मीडिया सेन्सेशन बनी. लोग दूर दूर से उनके वड़ा पाव की दुकान पर खाने आते थे. वहां से वे काफी फेमस हुई. इस तरह उन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से जाना जाने लगा. वड़ा पाव की ठेली से शुरू करके बिग बॉस ओटीटी 3 में पहुंचीं. उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी लोगों को पसंद आई. लेकिन अब उनकी पर्सनल लाइफ और बयानों पर काफी बवाल मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा 6 मर्दों संग रिश्ता…’, 62 की कुनिका सदानंद का लव लाइफ पर बड़ा खुलासा; कुमार सानू संग
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines