Vada Pav Girl Fame Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम चंद्रिका दीक्षित निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं. पति युगम गेरा संग उनका विवाद काफी गहरा गया है. आरोपों और जुबानी जंग के बीच विवाद अब दुकान पर आ गया है. इन सबके बीच चंद्रिका दीक्षित यानी कि ‘वड़ा पाव गर्ल’ का सोशल मीडिया एक रोते-बिलखते वीडियो सामने आया है. उनका ये वीडियो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच सामने आया है.
दरअसल, चंद्रिका दीक्षित यानी कि वड़ा पाव गर्ल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. उनका ये 23 सेकंड का वीडियो है, जिसमें उन्हें रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है. इसमें देख सकते हैं कि चंद्रिका कहती हैं, ‘क्या नहीं किया था यार, क्या नहीं किया था आपके घर के लिए, पूरे परिवार के लिए. दिन भर मशीन बन गई काम करके. फिर भी इतना बड़ा धोखा.’
यह भी पढ़ें: ‘ये तलाक करवाएगा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ संग कौन है मिस्ट्री मैन? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगे आरोप
रोते-बिलखते दिखीं चंद्रिका दीक्षित
वायरल वीडियो में चंद्रिका आगे कहती हैं, ‘काम करने की इतनी बड़ी सजा मिल रही है.’ वीडियो में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम चंद्रिका को रोते बिलखते हुए देखा जा सकता है. इसमें उनका काफी बुरा हाल हुआ नजर आ रहा है. आपको बता दें कि पिछले दिनों चंद्रिका ने पति युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.
चंद्रिका ने शेयर की दो और पोस्ट
इतना ही नहीं, पति संग विवादों के बीच चंद्रिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई और पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘अकेलापन अच्छा है, दिखावटी रिश्तों से.’ इसके साथ ही ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने अन्य पोस्ट में लिखा, ‘क्या सहेजे क्या समेटे सारी प्यारी चीजें खो चुकी है, जिन-जिन बातों का डर था सारी की सारी चीजें हो चुकी है.’ उनकी इन क्रिप्टिक पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी नहीं चल रही है.
यह भी पढ़ें: ‘वड़ा पाव गर्ल’ का पति संग विवाद; चल रहा अफेयर? आरोपों के बाद कहा- ‘टांग तोड़ दूंगा’
‘वड़ा पाव गर्ल’ ने पति पर लगाया गंभीर आरोप
पिछले दिनों चंद्रिका दीक्षित यानी कि वड़ा पाव गर्ल ने पति युगम गेरा पर गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ के विवाद की चर्चा शुरू हुई थी. चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि वो घर, बच्चा और दुकान संभाल रही हैं और वो (पति) किसी और के साथ घूम रहे हैं. इसके बाद मामला गहराता चला गया था. एक वीडियो में दोनों को झगड़ते हुए भी देखा गया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि केवल पब्लिसिटी स्टंट है. हालांकि, अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वक्त पर ही पता चलेगा.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines