Sara Ali Khan Vacation Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपने क्वालिटी टाइम से कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर समय निकालकर वेकेशन पर जाते देखा जाता है। साथ ही वो अपने मी-टाइम की तस्वीरें-वीडियो साझा कर फैंस को फैशनेट करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में सारा ने अपने फेवरेट न्यूयॉर्क सिटी की झलक (Sara Ali Khan Vacation) दिखाई है, जिसमें उन्होंने अपने पूरे 24 घंटे की एक्टिविटीज को साझा किया है।

विज्ञापन

सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो (Sara Ali Khan Video) पोस्ट किया है। इस क्लिप में उन्होंने अपने पहले सनराइज से लेकर अपनी पहली कॉफी, वर्कआउट, शॉपिंग, फैंस के साथ सेल्फी, आइसक्रीम, पार्क में घूमने से लेकर सनसेट तक की झलक को शामिल किया है। सारा का अलग-अलग कूल और कैजुअल अवतार भी फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारा का वेकेशन वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,’मेरे पसंदीदा शहर में मेरी पसंदीदा चीजें।’ इसके अलावा उन्होंने कई सारे इमोजी भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस की क्लिप को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 2 लाख 41 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस भी बेहतरीन रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सारा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’अमेजिंग क्वालिटी टाइम।’ दूसरे ने लिखा,’आप बेहद हसीन हैं।’ वहीं एक अन्य लिखते हैं,’आपका सिंपल अंदाज दिल ले जाता है…आपको कभी नखरे करते हुए नहीं देखा।’ सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही आदित्य धर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में विक्की कौशल के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ