हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 घंटे 16 मिनट की फिल्म के गाने ने इंटरनेट पर मचाई तबाही, मूवी देखने के बाद इस खूबसूरत जगह पर आ जाएगा दिल

Tamil Film: बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्में ऐसी आती हैं, जो समय-समय पर चर्चा में आ जाती हैं. इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म का गाना वायरल हो रहा है. फिल्म की लोकेशन भी इतनी खूबसूरत है कि इस पर किसी का भी दिल आ जाएगा.

विज्ञापन
Vaazhai. image credit- social media

Tamil Film: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर ऐसी फिल्में आती रहती हैं, जो ना सिर्फ अपनी कहानी बल्कि कास्ट और खूबसूरती और गानों से दर्शकों का दिल जीत लेती है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके गाने ने इंटरनेट पर बवाल काट रखा है. इतना ही नहीं बल्कि अगर आप फिल्म देख लोगे, तो आप इस खूबसूरत जगह के भी दीवाने हो जाएंगे. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

तमिल फिल्म ‘वाझाई’

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2024 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘वाझाई’ है. इस फिल्म के गाने को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है और इसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म ‘वाझाई’ का गाना ‘थेनकिझाक्कू’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और ये लोगों के दिलों पर छाया हुआ है.

इंटरनेट पर गाना वायरल

इतना ही नहीं बल्कि अगर ‘थेनकिझाक्कू’ की बात करें तो इस गाने को इंटरनेट पर 1 साल में 37 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, अगर फिल्म की लोकेशन की बात करें तो इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में हुई है. नवंबर 2022 में शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग थूथुकुडी के ग्रामीण इलाकों में की गई, जो इतने खूबसूरत है कि किसी का भी दिल आ जाएगा.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

ये फिल्म साल 2024 में 23 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की शूटिंग की बात करें तो इसकी शूटिंग को 30 दिनों में पूरा किया गया था, लेकिन हर एक शॉट को बेहद शानदार ढंग से लिया गया है. इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये कहानी स्कूली बच्चे शिवनंदन और उसके दोस्त के इर्द-गिर्द घूमती है.

बजट और कलेक्शन

बता दें कि फिल्म का अंत एक सच्ची दुखद घटना से प्रेरित है, जहां केले के बागान में काम करने वाले लोगों के साथ त्रासदी हुई थी. इस फिल्म में पोनवेल एम, राघुल आर, निखिला विमल, कलैयारसन, दिव्या दुरईसामी और जे. सतीश कुमार जैसे कमाल के स्टार्स नजर आए थे.वहीं, 5 करोड़ के कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 3 साल की उम्र में शुरू किया डांस, बनीं 90 की सुपरस्टार… क्या बॉलीवुड की इस हसीना को पहचानते हैं आप?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola