मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेसाघरों में दस्तक दे चुकी है।
‘ऊंचाई’ में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) भी अहम किरदार में हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में देखी जा सकती हैं।
ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही है और हर दिन बेहतर बिजनेस करती दिखाई दे रही है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ये फिल्म कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकी है।
‘Uunchai’ Box Office Collection Day 5
दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स पाने वाली फिल्म ऊंचाई ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन 3.64 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को ‘ऊंचाई’ ने 5.05 करोड़ का बिजनेस किया।
इसी के साथ चौथे दिन यानी सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इस दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली, इसे पहले ये हर दिन बेहतर प्रदर्शन करती दिखी थी। वहीं पांचवे दिन इसने 1.80 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 13.84 करोड़ जा पहुंचा है।
फिल्म के बारे में
फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिस को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर निकलते हैं। हालांकि, उनकी बड़ी उम्र के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये तीनों दोस्त इतनी कठिनाईओं का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
5 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines