हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Uunchai Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हुई गिरावट, जानें

विज्ञापन
Uunchai Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है अमिताभ की फिल्म, जानें कुल कमाई

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘ऊंचाई’ सिनेसाघरों में दस्तक दे चुकी है।

‘ऊंचाई’ में बिग बी के साथ-साथ अनुपम खेर (Anupam Kher), बोमन ईरानी (Boman Irani) और डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) भी अहम किरदार में हैं। इनके अलावा परिणीति चोपड़ा, सारिका, नफीसा अली सोढ़ी और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका में हैं।

अभी पढ़ें – एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, बताई ये वजह

विज्ञापन

ट्विटर पर इस फिल्म को क्रिटीक्स से लेकर दर्शकों तक सभी से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ऊंचाई कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकी।

‘Uunchai’ Box Office Collection Day 4

दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स पाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी ओपनिंग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 1.81 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन 3.64 करोड़ और तीसरे दिन यानी रविवार को ‘ऊंचाई’ ने 5.05 करोड़ का बिजनेस किया।

विज्ञापन

वहीं अब इसके चौथे दिन यानी सोमवार के आंकड़ो पर नजर डाले तो फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली, इसे पहले ये हर दिन बेहतर प्रदर्शन करती दिखी थी। चार दिनों में फिल्म ने 11.66 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

अभी पढ़ें – Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के ऑनस्क्रीन साले मयूर वकानी ने बनाया पीएम मोदी का स्टैच्यू, देखें

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो अपने एक दोस्त की आखिरी ख्वाहिस को पूरा करने के लिए माउंट एवरेस्ट की यात्रा पर निकलते हैं। हालांकि, उनकी बड़ी उम्र के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ये तीनों दोस्त इतनी कठिनाईओं का सामना करते हुए भी अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola