Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के ऑनस्क्रीन साले मयूर वकानी ने बनाया पीएम मोदी का स्टैच्यू, देखें

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के ऑनस्क्रीन साले मयूर वकानी ने बनाया पीएम मोदी का स्टैच्यू, देखें

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के ऑनस्क्रीन साले मयूर वकानी ने बनाया पीएम मोदी का स्टैच्यू, देखें

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर किसी का पसंदीदा है। इसके सभी किरदार लोगों को खूब हंसाते हैं और उनकी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है। इन्हीं में से एक हैं ‘सुंदर लाल’ यानी मयूर वकानी (Mayur Vakani) जो इन दिनों अपनी कला को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

मयूर वकानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मूर्ति बनाते हुए पिक्स शेयर की हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कुछ दिनों से अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में बना रहता है। लेकिन इस वक्त मयूर वकानी जो कि स्क्रीन पर जेठालाल के साले साहब ‘सुंदर लाल’ चर्चा में हैं। कम ही लोग जानते हैं कि मयूर वकानी एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन मूर्तिकार भी हैं।

मयूर वकानी ने हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति बनाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही हैं। अभिनेता ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ”सेल्फी विद पीएम’, मयूर वकानी और टीम द्वारा बनाई इस मूर्ति का फाइनल टच।’

सुंदरलाल ने बनाई पीएम मोदी की मूर्ति

मूर्ति को फाइनल टच देते हुए इन पिक्स को देखने के बाद फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,’रोज जेठालाल को टोपी पहनाते थे, अब मोदीजी को पहनाते हुए। वहीं दूसरे ने लिखा, ‘जरूर इसके पैसे भी जेठालाल से लिए होंगे’। इन मजाकिया कमेंट्स के आलावा कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने उनके काम की तारीफ की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ