छोटे भाई के निधन से टूट गए थे नन्दीश
इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने छोटे भाई को भी याद किया जो कैंसर से जंग हार गया था। अपने छोटे भाई के निधन को याद कर नन्दीश काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा- ‘वो यहीं पर है मुझे पता है। मुझे याद है जब वो पैदा होने वाला था तो मैं बहुत एक्साइटेड था कि मेरे साथ कोई खेलने वाला आ रहा है। वो बहुत शरीफ था। सुधरा हुआ था वो हमेशा से ही। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे उस दर्द से बाहर आया। मैं उसे सबसे पहले बताता था जब भी कोई नया प्रोजेक्टर करता था या कुछ नई चीज खरीदता था।
अस्पताल में उसने मेरा हाथ पकड़कर ही आखिरी सांस ली। मैं उस वक्त पूरी तरह से टूट चुका था। मुझसे ज्यादा मेरे मम्मी-पापा उसे मिस करते हैं। मुझे पता है कि वो कहीं ना कहीं वो यहीं पर है।
आपको बता दें नन्दीश सिंह संधू के छोटे भाई ओंकार सिंह संधु का 28 अप्रैल 2023 को कैंसर से निधन हो गया था। उनके निधन की जानकारी नन्दीश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके दी थी।
लेट एक्टर कुशल पंजाबी पर बोले नन्दीश
इस इंटरव्यू में लेट टीवी एक्टर कुशाल पंजाबी के साथ काम करने पर नन्दीश ने अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने कहा कि कुशल के जाने से बहुत बड़ा झटका लगा। वो काम को लेकर बहुत पैशनेट था। मुझे अक्सर कहता था कि हम इस तरह से प्रोजेक्ट कर सकते हैं। इस तरह से ज्यादा अच्छा कर सकते हैं।
सुशांत को लेकर नन्दीश का दावा
वहीं सुशांत सिंह राजपूत को लेकर भी नन्दीश ने काफी कुछ कहा। एक वक्त पर सुशांत के अच्छे दोस्त होने के बाद नन्दीश ने सुशांत को लेकर अपना ऑपिनियन बताया। इस इंटरव्यू में नन्दीश ने कहा- ‘सुशांत एक दम फुल ऑफ लाइफ था। मैं जब उतरन कर रहा था और वो पवित्र रिश्ता में था तब हमारी पहली बार मुलाकात हुई थी। फिल्म ‘सुपर 30′ करने के बाद भी मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। सुशांत किस तरह के इंसान थे मैं वो जानता हूं इसलिए हम नहीं कह सकते कि सुशांत ने सुसाइड किया। क्योंकि ये कहना बहुत गलत होगा कि वो सुसाइ़ड था या कुछ और। सुशांत मेरी ही बिल्डिंग में रहता था, हम अक्सर एक दूसरे के साथ मुलाकात करते थे। उसने फिल्मों में काम करना शुरू किया उसके बाद वो बहुत ज्यादा बिजी हो गया। उसके बाद सुशांत एकदम हमसे डिसकनेक्ट हो गया। मैंने कहीं और जगह पर शिफ्ट भी हो गया तो ज्यादा मिलना हो नहीं पाया सुशांत से। लेकिन सुशांत की खबर जब मैंने सुनी तो मैं विश्वास नहीं कर पाया। मैं समझ नहीं पाया कि ये क्या हुआ है।’
रश्मि देसाई के साथ तलाक पर बोले नन्दीश
इसके अलावा इस इंटरव्यू में नन्दीश संधू ने टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से अपने तलाक को लेकर भी बात की। इस पर बात करते हुए नन्दीश इमोशनल हो गए।
उन्होंने कहा हमारे बीच में बहुत लड़ाई हो रही थी। हमारा शो बहुत अच्छा कर रहा था। लेकिन शादी करने के बाद हमें पता चला कि हम एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। हमारी सोच एक दूसरे से मिलती नहीं थी। हमें बाद में पता चला कि जो लाइफ को लेकर हमारा विजन है वो काफी अलग है। शो के सेट पर हम एक दूसरे से काफी एट्रेक्ट हुए थे और हमें लगा कि बस इतना ही काफी है एक रिलेशनशिप के लिए और शादी करने के बाद पता चला कि नहीं इतना काफी नहीं है।
इस इंटरव्यू में नन्दीश ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि फिल्म ‘सुपर 30’ के बाद अब मैं कुछ बड़ा करना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि जो भी करुं उससे मैं कुछ बड़ा इम्पैक्ट क्रिएट कर सकूं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने पलटा खेल, लवकेश कटारिया हुए फेल, इन 3 कंटेस्टेंट्स को बनाया नया ‘बाहरवाला’
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines