कौन हैं Uttar Kumar? जिन पर हरियाणवी एक्ट्रेस ने लगाए थे संगीन आरोप, फिर सुर्खियों में आए एक्टर

Uttar Kumar: हरियाणवी सिंगर और एक्टर उत्तर कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. सिंगर पर हरियाणवी एक्ट्रेस ने संगीन आरोप लगाए हैं. चलिए उत्तर कुमार के बारे में डिटेल में जानते हैं.

uttar kumar uttar kumra news

हरियाणवी सिंगर और एक्टर उत्तर कुमार पर लगे संगीन आरोप

विज्ञापन

Uttar Kumar: हरियाणा के मशहूर सिंगर और एक्टर उत्तर कुमार इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सिंगर पर हरियाणवी एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। वहीं अब सामने आया है कि पुलिस कस्टडी के समय सिंगर की बॉडी में जहर मिला है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है. इस बात की जानकारी सिंगर के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी गई है. जब से ये केस सामने आया है तभी से हर कोई उत्तर कुमार के बारे में जानना चाहता है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर उत्तर कुमार कौन हैं?

कौन हैं उत्तर कुमार?

उत्तर कुमार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं. वहीं हरियाणवी इंडस्ट्री में वो एक जाना-माना नाम हैं. फिल्म इंडस्ट्री में वो सिंगर के साथ-साथ राइटर, एक्टर और डायरेक्टर भी हैं. गाजियाबाद के बेहता हाजीपुर गांव के रहने वाले उत्तर कुमार ने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से अपनी पढ़ाई की है. उन्हें इंडस्ट्री में पहचान सुपरहिट मूवी ‘धाकड़ छोरा’ मूवी से मिली थी. इसके साथ ही उत्तर कुमार ‘बेधड़क’, ‘बावली’ और ‘करुणा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Advertisment

इन गानों से मिली पहचान

फिल्मों के साथ-साथ उत्तर कुमार हरियाणवी गाने भी गा चुके हैं. ‘मेरे दिल में कर गया घायल’, ‘उठी-उठी’, ‘सबते सोहनी’ और ‘तारीफ’ जैसे गानों में भी उत्तर कुमार ने अपनी आवाज दी है. वहीं उत्तर कुमार फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं. उन्होंने सिंगिंग और एक्टिंग में नाम कमाने के बाद ‘खटारा’ और ‘कंवर साहब’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट भी किया.

विज्ञापन

किस मामले में फंसे एक्टर?

बता दें उत्तर कुमार पर एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने जून में दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. पुलिस मामले में जांच कर रही थी और इसके बाद उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. अब उत्तर कुमार के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस कस्टडी के दौरान उनकी बॉडी से जहर मिला है और वो अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ