हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर यूजर्स की किस हरकत पर हुईं आगबबूला? पोस्ट शेयर कर सुनाई खरी-खरी

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक AI फोटो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक्ट्रेस आगबबूला हो गईं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यूजर्स को खरी-खरी सुनाई.

विज्ञापन

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल के बाद से ही अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार अपने लुक्स के लिए एक्ट्रेस चर्चाओं में नहीं आई हैं, बल्कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को खरी-खरी सुनाई. सोशल मीडिया पर एक AI फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उर्वशी रौतेला के नाम का भी जिक्र किया गया है. इस फोटो को देखकर उर्वशी आगबबूला हो गईं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल AI फोटो में उर्वशी रौतेला की तुलना बॉलीवुड की दिग्गज हसीनाओं से की गई है. इस फोटो में ग्लोबल स्टारडम के मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे टॉप पर दिखाया गया है. ऐश्वर्या राय के बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को एक सिंहासन पर बैठाया गया है और प्रियंका की साइड में दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित खड़ी हुईं नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस’ फेम कंटेस्टेंट ने गुपचुप रचाई शादी, पति संग फोटोज कीं शेयर; लोगों ने कर दिया ट्रोल

विज्ञापन

फोटो पर क्यों हुआ विवाद?

विवाद तब शुरू हुआ जब इस वायरल फोटो में उर्वशी रौतेला, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और आलिया भट्ट घुटनों के बल बैठी हुई हैं. वहीं इस फोटो में हर एक एक्ट्रेस के नाम भी मेंशन किए गए हैं. बस फिर क्या था इस फोटो को देखते ही उर्वशी रौतेला आगबबूला हो गईं और उन्होंने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए यूजर्स को खूब खरी-खोटी सुना दी.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 पहुंची 200 करोड़ के करीब, 7वें दिन भी करोड़ों में छापे नोट; ‘चांद मेरा दिल’ का भी जानें कलेक्शन

विज्ञापन

क्या बोलीं उर्वशी रौतेला?

फोटो को शेयर करते हुए उर्वशी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि हर एक्ट्रेस का अपना अलग सफर, मेहनत और किस्मत होती है. महिलाओं की आपस में तुलना करना या फैंस के बीच बेवजह लड़ाई करवाना सिर्फ नेगेटिविटी फैलाता है. हमें उनकी मेहनत, सफलता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए. हाथ जोड़कर विनती है प्लीज नफरत फैलाना बंद करें.’ सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola