Urvashi Rautela: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को भी उर्वशी से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उर्वशी को दुबई में हुए चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) के भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) में देखा गया। इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है?
उर्वशी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री साउथ डायरेक्टर सुकुमार से मिलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच में कई बातें होती हैं, लेकिन वीडियो में साउंड नहीं है, तो कहा नहीं जा सकता कि दोनों के बीच क्या बातें हो रही हैं। ये वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि पुष्पा 3 के आइटम सॉन्ग में काम मांग रही हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि दुनिया की पहली वुमेन जिन्होंने सुकुमार को स्टेडियम में बधाई दी। तीसरे यूजर ने कहा कि इसे काम मांगना कहेंगे या गले पड़ना। एक और यूजर ने लिखा कि मिस यूनिवर्स का ये हाल है। एक और यूजर ने कहा कि प्लीज गाने का नाम बताओ। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
Urvashi Rautela
एक्ट्रेस को मिला सरप्राइज
गौरतलब है कि 25 फरवरी को उर्वशी रौतेला का बर्थडे भी है। ऐसे में फैंस ने एक्ट्रेस को पहले से ही विश करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस मैच के दौरान एक्ट्रेस को सरप्राइज भी मिला और वहां पर उन्हें केक भी गिफ्ट किया गया। उर्वशी ने इसकी भी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो पर भी यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- India’s Got Latent: बयान दर्ज करवाना चाहते हैं Ranveer-Ashish, साइबर सेल से किया संपर्क
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines