India's Got Latent: बयान दर्ज करवाना चाहते हैं Ranveer-Ashish, साइबर सेल से किया संपर्क

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी अपना बयान दर्ज करवाना चाहते हैं। उन्होंने साइबर सेल से संपर्क भी किया है।

India's Got Latent Controversy

India's Got Latent Controversy

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद हुआ विवाद अभी भी चर्चा में बना हुआ है। इस विवाद को लेकर कोई ना कोई अपडेट आता रहता है। साथ ही हर अपडेट पर लोगों की नजरें भी बनी रहती हैं। इस बीच अब इस विवाद को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानकारी है कि रणवीर और आशीष अपना बयान दर्ज करवाना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

महाराष्ट्र साइबर सेल से किया संपर्क

दरअसल, हाल ही में जानकारी आई है कि रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी ने महाराष्ट्र साइबर सेल से अपना बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया है। एएनआई ने इसको लेकर अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया है।

विज्ञापन

बयान दर्ज करवाना चाहते हैं

पोस्ट में आगे जानकारी दी गई कि इन दोनों ने अधिकारियों से कहा है कि वे अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है- महाराष्ट्र साइबर सेल। इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर रिएक्ट किया है। गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद ये सारा मामला गरमाया हुआ है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

इस पूरे मामले की बात करें तो ये मामला आज का नहीं है बल्कि बीते कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरे देश में माहौल गर्म हो गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। हालांकि, इस विवाद के बाद रणवीर ने माफी भी मांगी लेकिन लोगों ने उनको ट्रोल करना बंद नहीं किया और खूब भला-बुरा कहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ