Urvashi Rautela Regret: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने बयानों के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी बातों और स्टेटमेंट से कई बार विवादों को जन्म दिया है। मगर उनकी एक्टिंग स्किल पर कभी किसी ने शक नहीं किया। अब उर्वशी जल्द ही एक हॉरर कॉमेडी मूवी में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, इसी बीच उन्होंने दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
अमिताभ के साथ करना चाहती हैं काम
उर्वशी रौतेला हाल ही में एक पॉडकास्ट शो पर बतौर गेस्ट नजर आई थीं, जहां होस्ट ने उनसे पूछा कि आप फ्यूचर में बॉलीवुड के किस एक्टर के साथ मूवी करना चाहेंगी? इस पर उर्वशी रौतेला ने कहा कि वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती हैं। यही नहीं उर्वशी ने खुलासा करते हुए बताया कि 2007 में उन्हें अमिताभ के साथ काम करने का ऑफर भी मिला था, लेकिन बदकिस्मती से ये चांस उनके हाथ से निकल गया और उन्हें अभी तक इस बात का रिग्रेट है।
डायरेक्टर को हुई गलतफहमी
30 साल की उर्वशी रौतेल ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म ऑफर हुई थी। मगर उन्हें बहुत अफसोस है कि वो इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं। इसके पीछे की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जब डायरेक्टर से उन्हें ऑफर मिला तो उसके बाद वो काठमांडू में थीं और उनके मोबाइल फोन पर नेटवर्क नहीं आ रहे थे। ऐसे में डायरेक्टर से कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया। उर्वशी ने आगे कहा कि वो फिल्म करना चाहती थीं, लेकिन वो अपना जवाब नहीं दे पाईं। दरअसल, उन्हें सोचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए था। ऐसे में जब डायरेक्टर को एक्ट्रेस या उनकी टीम से कोई जवाब नहीं मिला तो डायरेक्टर को लगा कि वो इस प्रोजेक्ट को करने में इंटरेस्टेड नहीं हैं और ऐसे ही ये मौका उर्वशी के हाथ से छूट गया।
यह भी पढ़ें: Kusha Kapila को तलाक अनाउंस करने के लिए मिला था 2 दिन का अल्टीमेटम, पति नहीं तो किसने दी थी धमकी?
दिलजीत के साथ भी मिस हुआ चांस
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ जिस फिल्म की बात उर्वशी रौतेल कर रही हैं उसका नाम ‘सरकार राज’ (Sarkar Raj) है। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी और राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी थी। शो में अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उर्वशी ने बताया कि उन्हें साल 2016 दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के साथ मूवी का ऑफर मिला था, लेकिन वो इसमें भी शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने कहा कि जो आपकी किस्मत में होता है, आखिर में आपके साथ वही होगा।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
1 hr ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
8 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
21 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines