Kusha Kapila को तलाक अनाउंस करने के लिए मिला था 2 दिन का अल्टीमेटम, पति नहीं तो किसने दी थी धमकी?

Kusha Kapila On Divorce: कुशा कपिला ने कुछ समय बाद अब रिवील किया है कि वो अपने तलाक को प्राइवेट रखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें धमकी मिली थी जिसके कारण उन्हें जल्दबाजी में इसका ऐलान सोशल मीडिया पर करना पड़ा।

Kusha Kapila On Divorce

Kusha Kapila On Divorce

Kusha Kapila On Divorce: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने पिछले साल 26 June को अपने और जोरावर सिंह अहलूवालिया (Zorawar Ahluwalia) के तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर फैंस को चौंका दिया था। एक पोस्ट शेयर कर कुशा कपिला ने रिवील किया था कि वो अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते थे। दोनों ने शादी बचाने की सभी कोशिशें करने के बाद ही अलग होने का फैसला लिया था। अब कुशा ने अपने इस अलग होने की अनाउंसमेंट को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है।

विज्ञापन

कुशा कपिला को तलाक की अनाउंसमेंट के लिए किया गया था फोर्स?

कुशा कपिला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान शॉकिंग खुलासा किया है कि उन्हें जोरावर से अलग होने का अनाउंसमेंट करने के लिए 2 दिन का अल्टीमेटम मिला था। अगर वो तय तारीख पर ये ऐलान नहीं करतीं, तो कुछ और भी हो सकता था। लेकिन आप ये जानकर हैरान होंगे उन्हें ये धमकी किसने दी थी और क्यों दी थी? सबसे पहले तो आपको बता दें, कुशा कपिला को तलाक की अनाउंसमेंट के लिए फोर्स करने वाला शख्स उनके एक्स हसबैंड जोरावर सिंह अहलूवालिया नहीं थे।

विज्ञापन

2 दिन की मिली थी डेडलाइन

कुशा कपिला ने अब खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले साल उन्होंने और जोरावर ने जो समय तय किया हुआ था, जिसमें वो सभी को अपने रिश्ते का सच बताने वाले थे, उस समय से पहले ही उन्हें तलाक की अनाउंसमेंट करनी पड़ी थी। दरअसल, ये फैसला उन दोनों का नहीं, बल्कि एक मीडिया आउटलेट का था। मीडिया को पता चल गया था कि कुशा का रिश्ता खत्म हो गया है और उन्होंने इस खबर को पब्लिक करने के लिए एक्ट्रेस को डेडलाइन दे डाली थी। एक्ट्रेस को कहा गया था कि 2 दिन के अंदर या तो तलाक कन्फर्म कर दो या इससे इंकार कर दो, नहीं तो तीसरे दिन वो न्यूज आउटलेट इसे लेकर स्टोरी छाप देगा।

विज्ञापन

तलाक को प्राइवेट रखना चाहती थीं कुशा

ऐसे में कुशा को लगा कि इतनी बड़ी खबर उनकी तरफ से ही लोगों को मिलनी चाहिए। आपको बता दें, कुशा और जोरावर इस बात को पर्सनल ही रखना चाहते थे, लेकिन सभी कोशिशों के बावजूद उनके अलग होने की खबर लीक हो गई थी, जब किसी ने उन्हें कोर्ट में देख लिया था। हालांकि, कुशा का फिर भी यही कहना है कि वो लोग तो बस अपना काम ही कर रहे थे। उन्हें जो जानकारी मिली, उन्होंने उस पर काम किया। दूसरी तरफ कुशा यही चाहती थीं कि इस मामले से 2 लोग जुड़े हुए हैं तो दोनों ही सेफ रहें। हालांकि, तलाक के ऐलान के बाद कुशा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ