Urvashi Rautela, Priyanka Chopra: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं बल्कि उर्वशी रौतेला किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में भी आ ही जाती हैं. साथ ही एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर देती हैं, जिससे उनको लेकर चर्चा होना तो लाजमी है. इस बीच अब उर्वशी रौतेला ने प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट को कॉपी करने पर अपना रिएक्शन दे दिया है.
उर्वशी रौतेला ने दिया रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में उर्वशी रौतेला ने instantbollywood से प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट को कॉपी करने पर बात की. इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपने प्रियंका को कॉपी किया, वो क्या था? इस पर उर्वशी ने जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि आप इस पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो किसी ने देखा है.
गांधी जयंती और दशहरे के पोस्ट को किया कॉपी
उर्वशी ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि हां, मैं उनको फॉलो करती हूं और वो एक आइकन हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि गांधी जयंती और दशहरे के दिन सभी विश करते हैं. इसलिए त्योहार हैं और हम सभी मनाते हैं. हालांकि, इसके आगे एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा और वो आगे जवाब देने से बचती नजर आईं.
क्या है पूरा मामला?
अब सोशल मीडिया पर उर्वशी का ये वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो दशहरे और गांधी जयंंती के मौके पर उर्वशी ने प्रियंका चोपड़ा के पोस्ट जैसा ही पोस्ट शेयर किया था. जैसे ही यूजर्स ने दोनों हसीनाओं के पोस्ट को देखा तो लोगों ने कहा कि उर्वशी ने पीसी के पोस्ट को कॉपी किया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसको लेकर खूब बात की. अब उर्वशी ने इसी कॉपी पोस्ट वाले मामले पर रिएक्शन दिया है. हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने नॉर्मल रिएक्ट किया है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए ये कंटेस्टेंट्स, किस-किस पर लटकी बेघर होने की तलवार?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines