Bigg Boss 19: इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए ये कंटेस्टेंट्स, किस-किस पर लटकी बेघर होने की तलवार?

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक शो की चर्चा हो रही है. इस बीच अब इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है.

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19. image credit- social media

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ जमकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो को लेकर हर तरफ खूब बातें हो रही हैं. बिग बॉस में हो रहे टास्क और ट्विस्ट दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं. इस बीच अब इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस वीक किस-किस पर बेघर होने की तलवार लटकी है और कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है?

विज्ञापन

नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स कौन-कौन?

पॉपुलर शो बिग बॉस 19 से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले एक्स पेज BBTak ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी दी गई है. इस वीक के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की अगर बात करें तो जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशूनर कौर और प्रणीत मोरे हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इनमें से कौन बेघर हो सकता है?

विज्ञापन

नॉमिनेशन टास्क

इसके अलावा इसी पेज पर शो में हुए नॉमिनेशन टास्क को लेकर भी जानकारी दी गई है. पोस्ट के अनुसार, एक हॉन्टेड प्लेग्राउंड है, जिसमें दो चुड़ैलें फरहाना और मालती हैं. नॉमिनेशन के पहले राउंड में चुड़ैल मालती अभिषेक बजाज को खाती है (फैमिली 1). दूसरे राउंड में चुड़ैल फरहाना प्रणित को खाती है (फैमिली 2). वहीं, तीसरे राउंड में चुड़ैल मालती तान्या को खाती है (फैमिली 1).

फैमिली 2 हुई नॉमिनेटेड

इसके अलावा चौथे राउंड में चुड़ैल फरहाना अशनूर को खाती है (फैमिली 2) और पांचवें राउंड में चुड़ैल मालती बसीर को खाती हैं (फैमिली 2). यहां पर खाने का मतलब है नॉमिनेट करना. आखिर में फैमिली 2 के अशनूर कौर, बसीर अली, प्रणित मोरे, जीशान कादरी, नीलम गिरी और मृदुल तिवारी नॉमिनेट हो जाते हैं.

विज्ञापन

कौन होगा बेघर?

अब देखने वाली बात ये होगी कि इनमें से किसका पत्ता घर से साफ होता है और कौन बेघर होता है? गौरतलब है कि सलमान खान का शो हमेशा हमेशा ही अपने टास्क को लेकर चर्चा में रहता है. इस वीक सलमान खान के गुस्से का शिकार कौन होगा और कौन घर से बाहर जाएगा. इसका पता आने वाले समय में लग जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ