Urvashi Rautela Viral Video: उर्वशी रौतेला का हाल ही में एक वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो के इंटरनेट पर लीक होते ही हर तरफ शोर मच गया। दरअसल, एक्ट्रेस का जो वीडियो लीक हुआ था वो काफी विवादित है। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला बाथरूम में कपड़े उतारते हुए दिख रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो बाहर आते ही हंगामा हो गया। उर्वशी ने खुद उस पर कोई रिएक्शन अभी तक नहीं दिया है।
वीडियो के बाद ऑडियो हो गया था लीक
हालांकि, इस वीडियो के बाद उर्वशी का ऑडियो भी लीक हुआ था जिसमें एक्ट्रेस को अपने मैनेजर पर भड़कते हुए सुना गया। वो अपने मैनेजर से पूछ रहीं थीं कि क्या उन्होंने वीडियो देखा। इसके बाद उर्वशी ने निराशा जताई कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ये सब कहां से लीक हो रहा है। जिस पर उनके मैनेजर ने उन्हें हिम्मत देते हुए कहा कि वो इंटरनेट से इस वीडियो को हटवाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, वो ऑडियो कितना फेक या कितना रियल है उस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
बाथरूम के बाद उर्वशी का नया वीडियो आया सामने
वहीं, अभी तक ये कन्फ्यूजन बनी हुई है कि सच में किसी ने उर्वशी का प्राइवेट वीडियो लीक कर दिया या ये उनकी किसी फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है? या फिर ये उर्वशी का पब्लिसिटी स्टंट है? हर कोई अलग-अलग कयास लगा रहा है। इसी बीच उर्वशी का एक और वीडियो वायरल हो गया है जिससे सच्चाई सामने आ गई है। बता दें, अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें थिएटर में एक आदमी बैठकर स्क्रीन पर उर्वशी का वीडियो देख रहा है जिसमें एक्ट्रेस कपड़े उतार रही हैं और फिर स्क्रीन पर नाम आता है ‘घुसपैठिया’।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में किसे मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट? Payal Malik और Chandrika Dixit ने लगाए संगीन आरोप
वीडियो ने खोली सच्चाई
ये नाम उनकी अपकमिंग फिल्म का लग रहा है। हालांकि, अभी तक इस नाम की उनकी किसी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अब उस वायरल वीडियो में थिएटर स्क्रीन पर ‘घुसपैठिया’ की रिलीज डेट भी देखने को मिल रही है जो कि 9 अगस्त की है। अब ये सब देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो भी उनकी इस फिल्म का हिस्सा है। अब वायरल क्लिप देखने के बाद उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines