बिग बॉस के घर में किसे मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट? Payal Malik और Chandrika Dixit ने लगाए संगीन आरोप

Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक ने अब वड़ा पाव गर्ल से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों के बीच क्या-क्या बातें हुईं चलिए जानते हैं। साथ ही ये भी पता करते हैं कि इन्हें बिग बॉस के मेकर्स से क्या शिकायत है?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स पर अब शो की दो एक्स कंटेस्टेंट्स ने संगीन आरोप लगाए हैं। कई दिन से विवादों में घिरी अरमान की पत्नी पायल मलिक ने अब अपने हालिया व्लॉग में कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद बड़ा विवाद हो सकता है। पायल के साथ उनके व्लॉग में एक और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। ये एक्स कंटेस्टेंट हैं ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चन्द्रिका दीक्षित। अब दो विवादित कंटेस्टेंट्स एक साथ आए हैं तो कुछ तो कंट्रोवर्शयल करेंगे ही।

विज्ञापन

पायल ने चन्द्रिका से पूछा खास सवाल

ऐसे में अब इन दोनों को व्लॉग में बिग बॉस पर डिस्कशन करते हुए देखा जा सकता है। इस व्लॉग का टाइटल है, ‘चंद्रिका ने खोले अंदर के राज।’ बता दें, अब पायल रोहिणी आई हैं और उन्होंने चन्द्रिका के साथ डिनर किया है। इसके बाद दोनों घर की बातें कर रही हैं लेकिन अपने घर की नहीं बिग बॉस के घर की। पायल चन्द्रिका से सवाल करती हैं कि वहां लोगों को कपड़े क्यों नहीं मिल रहे? बाहर से फैमिली लगातार नए कपड़े भेज रही हैं लेकिन कंटेस्टेंट्स तक वो पहुंचते नहीं हैं। इसके जवाब में चन्द्रिका ने बताया कि उनके कपड़े भी उन्हें घर से बाहर आने के बाद पैक मिले हैं।

विज्ञापन

दोनों ने बिग बॉस पर लगाया इल्जाम

नए कपड़े भिजवाए तो गए थे लेकिन वो उन तक पहुंचे नहीं थे। चन्द्रिका ने कहा कि शायद बिग बॉस जानकर ऐसा करते हैं ताकि कंटेस्टेंट्स तंग आकर कुछ ऐसा करें कि हंगामा हो जाए। चन्द्रिका ने कहा कि बिग बॉस ये सब करके कंटेस्टेंट्स को इर्रिटेट करना चाहते हैं। इसके अलावा इन दोनों ने बिग बॉस पर बायस्ड होने के भी आरोप लगाए हैं। पायल और चन्द्रिका ने कहा कि सबके कपड़ें नहीं आ रहे बस 1 इंसान को छोड़कर।

विज्ञापन

किसे स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे बिग बॉस?

अब ये इंसान कौन है चलिए ये भी बता देते हैं। इन दोनों के मुताबिक, बिग बॉस सना मकबूल को स्पेशल ट्रीटमेंट दे रहे हैं। किसी के शो में कपड़ें आए या न आए लेकिन सना मकबूल के कपड़े बराबर घर में पहुंच रहे हैं। इन दोनों ने ये भी कहा कि उन्हें बिग बॉस का गेम समझ नहीं आ रहा है। सभी स्ट्रोंग कंटेस्टेंट्स को तो बाहर किया जा रहा है। चन्द्रिका ने कहा कि बस कोई डिजर्विंग कंटेस्टेंट ही शो जीतना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ