Urvashi Rautela Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का आज बर्थडे है। एक्ट्रेस 30 साल की हो गई हैं। अपने हर बर्थडे पर उर्वशी कुछ ऐसा कारनामा कर देती हैं जिसके बाद सारा अटेंशन उन पर ही चला जाता है। एक बार उन्होंने खुद की तारीफ करते हुए खुद के लिए बर्थडे पोस्ट लिखा था जिसकी वजह से वो काफी समय तक ट्रोल हुई थीं। वहीं, इस बर्थडे पर भी उर्वशी रौतेला ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी। अपने इस बर्थडे का एक्ट्रेस ने ग्रैंड सेलिब्रेशन किया जिसकी झलक अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है।
उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा गोल्ड केक
खुद उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्थडे के जश्न की खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये बर्थडे एक्ट्रेस के लिए बेहद स्पेशल है इसके तीन कारण हैं। पहला तो ये जन्मदिन एक्ट्रेस ने यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh)
के साथ मनाया है और ऐसा मौका बेहद कम लोगों को नसीब होता है। दूसरा कारण है उनका केक जो आम केक से बिल्कुल अलग है। ये केक देखकर आपको भी झटका लगेगा क्योंकि ऐसा केक न तो पहले कभी कहीं आपने देखा होगा और न ही इसके बारे में सुना होगा। चीज़केक, चॉकलेट केक और मार्बल केक छोड़ उर्वशी रौतेला ने अब गोल्ड केक काटकर अपना बर्थडे मनाया है। वो भी कोई ऐसा-वैसा गोल्ड केक नहीं बल्कि 24 कैरेट रियल गोल्ड केक। शेयर की गईं तस्वीरों के साथ खुद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को ये जानकारी दी है।
एक्ट्रेस ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज़
उन्होंने ये फोटोज शेयर कर लिखा, ‘#बर्थडे #बर्थडे गर्ल #24 कैरेट रियल गोल्ड केक। लव डोज 2 के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेशन। थैंक यू यो यो हनी सिंह। आपके कभी न थकने वाले एफर्ट्स और मेरे लिए सच्चे कंसर्न ने करियर में एक शानदार चैप्टर तैयार किया है। आपके लिए मेरी भावनाओं की गहराई व्यक्त करने में शब्द लड़खड़ा रहे हैं।’ इस कैप्शन से फैंस ने दो चीजें पकड़ लीं। पहला तो एक्ट्रेस का केक जो सोने से बनाया गया है। दूसरा जल्द ही उनका गाना आने वाला है। लव डोज की सफलता के बाद अब ये जोड़ी एक बार फिर लव डोज 2 के साथ लौट रही है। ऐसे में फैंस भी खुशी से झूमने लगे हैं। बता दें, इसी गाने से उर्वशी रौतेला रातों-रात स्टार बन गई थीं। एक्ट्रेस की कामयाबी के पीछे हनी सिंह और इस गाने का बड़ा हाथ है। चलिए अब ये भी देख लेते हैं इस पोस्ट पर फैंस कैसे रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Anushka-Virat के बेटे की शक्ल देखने के लिए फैंस ने लिया AI का सहारा, कैसा दिखेगा Akaay?
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा, ‘उर्वशी, मुझे विश्वास नहीं हो रहा तुम 30 साल की हो गई हो। समय कहां गया मैं बहुत अभिभूत हूं, आखिरकार दिलों की रानी 30 साल की हो गई। तुम्हें बहुत- बहुत प्यार करता हूं।’ एक बोला, ‘ये केक भी सोने का है दोस्तो।’ एक फैन ने कहा, ‘नोटिस किया किसी ने लव डोज 2 आने वाला है।’ एक शख्स ने लिखा, ’24 कैरेट असली सोने का केक काटने वाली भारत की पहली महिल।’ कोई बोला, ‘तो आपके पेट में तो सोना ही सोना होगा ना।’ दूसरे शख्स ने कहा, ‘केक काटना तो 12 बजे था पर उर्वशी को तैयार होने में 3 बज गए। एक ने लिखा है, ‘ये केक भी सोने का है… गरीबो।’ एक ने मज़ाक में लिखा, ‘अब ये कौन बोल रहा है कि RP… भूल गई।’
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
6 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines