Indian Celebrity Divorces: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने जब खुद से 10 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर से शादी रचाई थी तब भी फैंस शॉक्ड थे और अब जब उनके तलाक की खबरें सामने आ रही हैं तब भी फैंस को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कपल काफी समय से अलग रह रहा था और अब एक्ट्रेस ने शादी के 8 साल बाद कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल कर दी है। हालांकि, अभी तक इन रूमर्स पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। वहीं, ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी की शादी 10 साल भी नहीं टिक पाई हो। दिल्ली में एक कार की वैलिडिटी 10 साल है लेकिन कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी शादी की वैलिडिटी इससे भी कम साबित हुई।
Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर-बिपाशा बसु से पहले एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के पति थे। जेनिफर और करण ने डेट करने के बाद ही साल 2012 में शादी रचाई थी। हालांकि, इनकी लव मैरिज देखते ही देखते बिखर गई। दोनों के रिश्तों में इतना तनाव आ गया कि करण की ये दूसरी शादी भी 2 साल में ही टूट गई। इसके बाद दोनों अब एक-दूसरे के आमने-सामने आने से भी कतराते हैं। करण जहां बिपाशा के साथ घर बसा चुके हैं और एक बेटी के पिता बन चुके हैं तो वहीं, जेनिफर आज तक दूसरी शादी नहीं कर पाईं।
Karan Mehra
करण मेहरा और निशा रावल भी टीवी के पॉपुलर कपल हुआ करते थे। दोनों का रिश्ता काफी समय चला। साल 2012 में इनकी शादी हुई और 2021 में इनका अलगाव हो गया। निशा ने करण पर न सिर्फ सबके सामने डोमेस्टिक वायलेंस और चीटिंग के आरोप लगाए बल्कि खुद को लगी चोट भी दिखाई थी। इनका मामला न सिर्फ दुनिया के सामने उछला बल्कि कोर्ट में भी दोनों आमने-सामने आए। ये टीवी इंडस्ट्री का सबसे कंट्रोवर्शियल तलाक है।
Anurag Kashyap
पॉपुलर डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ने साल 2011 में एक्ट्रेस कल्की केकलां से शादी रचाई थी। लेकिन 2013 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल कर दी और 2015 में इनका तलाक हो गया था। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और खास बॉन्ड शेयर कर रहे हैं।
Konkona Sen Sharma
कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी साथ में कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई दे चुके हैं। कपल ने 2010 में शादी की थी, लेकिन 5 साल बाद ही इन्होंने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी। हालांकि, इनका तलाक साल 2020 में हुआ था। बता दें, साथ में काम करते-करते दोनों को प्यार हुआ और उसके बाद लिव इन में रहने के बाद इन दोनों ने शादी रचाई थी, फिर भी इनका रिश्ता आखिर में टूट ही गया।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt इस मामले में पति रणबीर से रह गईं पीछे, रियलिटी शो में मिला सबूत
Imran Khan
आमिर खान के भांजे इमरान खान और अवंतिका मालिक की लव स्टोरी भी ऐसे ही टूटी थी। दोनों ने कई सालों की डेटिंग के बाद साल 2011 में शादी रचाई थी। दोनों को एक बेटी भी हुई, लेकिन साल साल 2015 में दोनों अलग हो गए और बाद में 2019 में इनका तलाक हो गया। इनकी शादी एक बुरे दौर से गुजरी है। हालांकि, अभी तक इनके तलाक की वजह सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
7 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
7 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines