Alia Bhatt इस मामले में पति रणबीर से रह गईं पीछे, रियलिटी शो में मिला सबूत

The Great Indian Kapil Show: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में वैसे तो कोई कॉम्पिटिशन नहीं है, लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति से एक मामले में पीछे छूट गई हैं। अब वो क्या है जानते हैं।

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स हैं। ये दोनों फिल्मी दुनिया में सुपरहिट हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक मामले में आलिया भट्ट अपने पति से पीछे रह गई हैं। इस बात का कनेक्शन कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अब कपिल का शो दूसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी कर चुका है।

विज्ञापन

आलिया कैसे हुईं रणबीर से पीछे?

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट अपनी फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) की टीम के साथ पहुंची थीं। आलिया, उनके को-स्टार वेदांग रैना (Vedang Raina), डायरेक्टर वसन बाला (Vasan Bala) और प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने करण के शो की पहले एपिसोड की रौनक बढ़ाई। इन सभी ने कई खुलासे किए, जिसकी वजह से ये एपिसोड चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, सीजन 2 के प्रीमियर एपिसोड की तुलना अब सीजन 1 के प्रीमियर एपिसोड से की जा रही है।

विज्ञापन

आलिया के एपिसोड को मिले कितने व्यूज?

आपको बता दें, कपिल के शो के पिछले सीजन में रणबीर कपूर प्रीमियर एपिसोड का हिस्सा थे। वहीं, अब जब आलिया इस शो में आईं तो पहले ही हफ्ते में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गया। इस एपिसोड को 1.2 मिलियन व्यूज मिले और  1.4 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स हासिल कर ये कॉमेडी शो 8वीं पोजीशन पर रहा। जबकि रणबीर कपूर वाला एपिसोड ज्यादा सफल साबित हुआ था।

विज्ञापन

रणबीर से कितनी पीछे हैं आलिया?

रणबीर कपूर के एपिसोड की बात करें तो वो अपने परिवार के साथ आए थे जहां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) ने कई मजेदार खुलासे किए थे। उस एपिसोड से सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की भी लम्बे समय बाद वापसी हुई थी, जिसके चलते उस एपिसोड को 2.5 मिलियन दर्शकों ने देखा और ये एपिसोड ग्लोबली टॉप 10 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। ऐसे में आलिया भट्ट के एपिसोड को उनके पति के मुकाबले 1.3 मिलियन व्यूज कम मिले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ