Urmila Matondkar Divorce Reason: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को लेकर बीती रात चौंकाने वाली खबर आई। एक्ट्रेस अपने 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से अलग होने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला ने अपने 8 साल के रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। तलाक के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। बताया जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है।
यह भी खबर है कि पिछले कुछ समय से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इसलिए उन्होंने अब एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। इस खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को शॉक्ड कर दिया है। आइए जानते हैं कि उर्मिला मातोंडकर के तलाक की वजह क्या है?
उर्मिला मातोंडकर क्यों ले रहीं तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्मिला मातोंडकर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक्ट्रेस ने अपने 10 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने के लिए मुंबई की एक अदालत में अर्जी दायर की है। उर्मिला अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं। उधर, कोर्ट से जुड़े एक सूत्र से पता चला है कि उर्मिला मातोंडकर ने बहुत सोचने और समझने के बाद पति मोहसिन से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों के तलाक के पीछे की असली वजह क्या है इसका खुलासा फिलहाल अभी तक नहीं हो पाया है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर का तलाक उनकी आपसी सहमति से नहीं हो रहा है। ऐसे में दोनों के अलग होने की वजह क्या है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। वहीं कपल के तलाक के पीछे की वजह जानने के लिए जब सूत्र से सवाल किया गया तो उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार, 50 साल तक किया इंडस्ट्री पर राज, आखिरी बार बनीं ‘मॉम’
कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी दोस्ती
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। मोहसिन उम्र में एक्ट्रेस से 10 साल छोटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ये कॉमन फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा हैं। बताया जाता है कि डिजाइनर ने ही उर्मिला और मोहसिन को मिलवाया था। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। 2016 में उर्मिला और मोहसिन शादी के बंधन में बंध गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद बहुत कम बार ही उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर को पब्लिक में एक साथ देखा गया है। कहा जा रहा है कि अब दोनों के रिश्ते बिगड़ गए हैं। इसलिए एक्ट्रेस ने पति से दूर अलग रहने का फैसला किया और अब तलाक के लिए अर्जी दाखिल की गई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines