Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ शुरू होने वाला है। सीजन 18 में अब बस कुछ ही दिन का इंतजार और बचा है। 6 अक्टूबर से इस रियलिटी शो का आगाज होगा और वो 18 चेहरे रिवील हो जाएंगे जो इस सीजन में नजर आने वाले हैं। लेकिन जब तक शो का प्रीमियर नहीं होता फैंस की बेचैनी यूं ही बढ़ती रहेगी। कौन इस शो में शामिल होगा और लिस्ट में सामने आए कितने नाम सही निकलेंगे वो तो उसी दिन पता चलेगा।
निया के बाद एक और एक्ट्रेस का नाम रिवील
वहीं, अब इस शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक नाय नाम जुड़ गया है। हाल ही में पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के बिग बॉस 18 में शामिल होने की खबर कन्फर्म हुई है। एक्ट्रेस के नाम का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद अब इस रियलिटी शो के लिए एक और बड़ी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी चौंक सकते हैं। दरअसल, अब जिस हसीना की सलमान खान के शो में एंट्री हो सकती है वो बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
उर्मिला मातोंडकर होंगी बिग बॉस 18 में शामिल?
उनके आने से शो काफी रंगीन हो सकता है क्योंकि वो स्क्रीन्स को भी अपनी अदा से रंगीला कर देती हैं। अगर अब भी आप इस हिंट को नहीं समझे तो सीधा-सीधा नाम बता देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) को ‘बिग बॉस 18’ के लिए अप्रोच किया गया है। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को मेकर्स ने शो में आने के लिए कहा है और कहा तो ये भी जा रहा है कि उनकी एंट्री लगभग कन्फर्म हो गई है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 के विनर Karan Veer Mehra को एक ‘आदमी’ पर आया क्रश? कौन है वो शख्स?
ये एक्टर्स भी लिस्ट में शामिल
हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अगर वो इस शो में हिस्सा लेती हैं तो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे हो सकते हैं। दरअसल, हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि वो अपने पति से अलग हो रही हैं। अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है वो भी शो में ही पता चलेगा। उर्मिला मातोंडकर के अलावा ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में एक्टर गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani), न्यारा बनर्जी (Nyra Banerjee), सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) और मुस्कान बामने (Muskan Bamne) के नाम भी लगभग कन्फर्म ही बताए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
55 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines