---विज्ञापन---

Khatron Ke Khiladi 14 के विनर Karan Veer Mehra को एक ‘आदमी’ पर आया क्रश? कौन है वो शख्स?

Karan Veer Mehra Crush: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' के विनर ने अब अपना मेल क्रश रिवील कर दिया है। करण वीर मेहरा को किस पर क्रश आया है वो नाम जानकर आप भी हैरान होंगे।

---विज्ञापन---

Karan Veer Mehra Crush:खतरों के खिलाड़ी सीजन 14‘ (Khatron Ke Khiladi 14) को अपना विजेता मिल चुका है। एक्टर करण वीर मेहरा ने खतरनाक स्टंट करके बाकी कंटेस्टेंट्स को धूल चटा दी और ट्रॉफी और विनर को मिलने वाला कैश और कार अपने नाम कर लिया। बाकी कंटेस्टेंट इतने मजबूत थे कि फैंस भी कशमकश में थे कि आखिर ये शो कौन जीतेगा। वहीं, करण वीर मेहरा ने सभी को हैरान कर दिया। लेकिन अब उनका जो बयान सामने आया है वो आपको और भी ज्यादा चौंका सकता है।

करण वीर मेहरा को किस पर आया क्रश?

अब एक्टर करण वीर मेहरा ने रिवील किया है कि उन्हें एक आदमी पर क्रश है। आपने सही पढ़ा है, एक्टर को एक आदमी पर क्रश है, लड़की पर नहीं। अब वो कौन है करण वीर मेहरा ने उस शख्स के नाम का भी खुलासा कर दिया है। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए न सिर्फ अपनी जर्नी को लेकर बात की और बताया कि किस तरह उन्होंने अपने डर से छुटकारा पाया है, बल्कि ये भी रिवील किया उन्हें एक बहुत बड़ा मैन क्रश हुआ है। बता दें, करण वीर मेहरा को जिस शख्स पर क्रश आया है वो कोई और नहीं बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के होस्ट यानी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) हैं।

---विज्ञापन---

कैसी रही करण की ‘खतरों के खिलाड़ी’ की जर्नी?

अब एक्टर उन्हें इतना पसंद करते हैं कि वो उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं। करण ने कहा कि उनकी जर्नी बहुत खूबसूरत और मजेदार थी। उन्होंने बताया कि जब वो शो के लिए जा रहे थे तो खुद को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे कि वो अच्छा ही करेंगे। हालांकि, जब वो लोकेशन पर पहुंचे तो ये देखकर हैरान रह गए कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी कितने अच्छे से प्रिपेयर होकर आए हैं। ये देखकर वो नर्वस हो गए थे क्योंकि हर कोई शो जीतना चाहता था। एक्टर को सभी से बराबर कम्पटीशन महसूस हो रहा था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Govinda को गोली लगते ही Kashmera Shah पहुंची अस्पताल, ससुर को तकलीफ में देख भूलीं गिले शिकवे

रोहित शेट्टी की तारीफों के बांधे पुल

अपने क्रश को लेकर बात करते हुए करण ने कहा कि रोहित शेट्टी ने जो भी कहा, जो भी किया या नहीं किया वो सभी मेरे साथ रहा है। मुझे रोहित सर पर बहुत बड़ा क्रश है। मैं उन्हीं की तरह बनना चाहता हूं और मेरा एटीट्यूड भी उन्हीं की तरह है। रोहित शेट्टी ग्रेस और पेशेंस की प्रतिमूर्ति हैं। मेरे मन में उनके लिए बहुत रिस्पेक्ट है। अब उनका ये बयान बता रहा है कि वो इस शो के दौरान रोहित शेट्टी से कितने इम्प्रेस हुए हैं।

First published on: Oct 01, 2024 02:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola