Urmila Kothare Car Accident: दिसंबर 28 को बेहद परेशान करने वाली खबर आई थी कि पॉपुलर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की एक्सीडेंट हो गया। जैसे ही खबर सामने आई, तो हर कोई परेशान हो गया था। उर्मिला की कार का एक्सीडेंट बेहद घातक था और इस हादसे में ना सिर्फ एक्ट्रेस घायल हुई थीं बल्कि एक मजदूर की जान भी चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब इस मामले में तीन दिन बाद बड़ा अपडेट सामने आया है।
पुलिस ने ड्राइवर को किया अरेस्ट
लेटेस्टली की एक रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने उर्मिला के कार ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की मानें तो अभिनेत्री उर्मीला की कार शुक्रवार को करीब 12:54 बजे दुर्घटना का शिकार हो गई थी। पहले कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस से वापस आ रही थीं, लेकिन अब सुनने में आया है कि अभिनेत्री अपने एक दोस्त से मिलने के बाद वापस घर जा रही थीं।
तेज स्पीड से आ रही गाड़ी ने किया ओवरटेक
एक्ट्रेस ने पहले अपने दोस्त को छोड़ा और फिर को अपने घर की ओर निकल गईं, लेकिन इस दौरान ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनिल पाटिल ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान चालक और अभिनेत्री ने कहा कि एक व्यक्ति तेज गति से आया और उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया। उर्मिला के चालक ने तेज गति से आ रही गाड़ी को टक्कर मारने से बचने की कोशिश की, जिसके कारण उनका नियंत्रण खो गया और गाड़ी पलट गई।
Urmila Kothare
मजदूरों को मारी टक्कर
उन्होंने बताया कि कार ने बैरिकेड को टक्कर मारी और मेट्रो स्टेशन के पास काम कर रहे दो मजदूरों को उड़ा दिया। इस भीषण दुर्घटना में सम्राटदास जितेंद्र नामक एक मजदूर की मौत हो गई और सुजान रविदास नामक एक अन्य मजदूर घायल हो गया। यह भी पता चला है कि उर्मिला कोठारे का फिलहाल मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि मामले में पुलिस की आगे की जांच चल रही है।
पुलिस कर रही जांच
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, उर्मिला कोठारे के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और हुंडई कार भी जब्त कर ली गई है। इस दुखद दुर्घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए कुछ सैंपल भी लिए गए हैं। देखने वाली बात होगी कि अब इस मामले में नया क्या अपडेट सामने आता है क्योंकि पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की किस हरकत से परेशान हुए Anurag Kashyap? डायरेक्टर ने किया इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines