बॉलीवुड की किस हरकत से परेशान हुए Anurag Kashyap? डायरेक्टर ने किया इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर दिया है। फिल्ममेकर का कहना है कि वो हिंदी सिनेमा से परेशान हो चुके हैं और अब मुंबई में भी नहीं रहना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर ने क्या कहा?

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग कश्यप इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग कश्यप ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं बल्कि डायरेक्टर ने मुंबई छोड़ने का प्लान भी बना लिया है। अनुराग का कहना है कि वो बॉलीवुड से तंग आ गए हैं और इसलिए अब परेशान होकर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

क्या बोले अनुराग कश्यप?

दरअसल, हाल ही में अनुराग कश्यप ने हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया है कि वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ना चाहते हैं। डायरेक्टर ने कहा कि उनके लिए बाहर जाकर एक्सपेरिमेंट करना मुश्किल हो गया है। अनुराग का कहना है कि इसको करने में बड़ी लागत आती है और इसके लिए फायदे और मार्जिन के लिए निर्माता सोचते हैं।

विज्ञापन

मुंबई छोड़ना चाहते हैं फिल्ममेकर

उन्होंने बताया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले से ही इस पर विचार किया जाता है कि इसे किस तरह से बेचा जाएगा और यही वजह है कि फिल्म बनाने का मोटिव खत्म हो जाता है। अनुराग ने आगे कहा कि यही वजह है कि मैं अगले साल मुंबई को छोड़ना चाहता हूं और मैं साउथ जा रहा हूं और वहीं पर रहना भी चाहता हूं।

विज्ञापन

मैं एक बूढ़े इंसान की तरह पर जाऊंगा

अनुराग ने कहा कि मैं वहां रहना चाहता हूं जहां पर प्ररेणा हो, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं एक बूढ़े इंसान की तरह मर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी इंडस्ट्री से निराश हूं और इससे नफरत करता हूं और मुझे यहां के माइंडसेट से भी नफरत है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में जिन लोगों को उन्होंने अपना दोस्त माना उन्होंने उन्हें अकेला छोड़ दिया।

अनुराग ने दी हैं एक से बढ़कर एक फिल्में

वहीं, अगर अनुराग कश्यप की बात करें तो उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों को लोगों ने खूब प्यार भी दिया है। अनुराग को उनके काम के लिए जाना जाता है और वो खूब पॉपुलर हैं। हालांकि अब उनके इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले से फैंस मायूस हैं। लोगों को नहीं लगा था कि फिल्ममेकर इस तरह से इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ