Urfi Javed Viral Video: बिग बॉस ओटीटी फेम (Big Boss Ott Fame) उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशन सेन्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं अपने इस अनोखे फैशन की वजह से वो कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। उर्फी आए दिन कुछ न कुछ अनोखा पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं।
एक्ट्रेस के इन बोल्ड लुक्स को देखकर नेटीजेंस खुदको कमेंट करने से रोक नहीं पाते। सिर्फ अपने फैशन को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बेबाक अंदाज यानी अपने बयानों को लेकर भी उर्फी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।
कभी फूल-पत्ती या कभी अतरंगी ड्रेस पहन कर उर्फी अपने शरीर को ढकती हुई नजर आती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहीं हैं और उनका यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
उर्फी ने अपने ही ड्रेस का उड़ाया मजाक
उर्फी जावेद हाल ही में एक रेस्टोरेंट (Actress Spotted in Weird Outfit) के बहार स्पॉट हुईं जहां एक बार फिर वो बोल्ड अंदाज में दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर की कटआउट ड्रेस में देखी गईं, जिसे देखकर फैंस अंदाजा नहीं लगा पा रहे कि यह ड्रेस कहां से शुरू हुई है और कहां खत्म हो रही है। ये ड्रेस एक साइड से कवर तो एक साइड से ओपन है। इस ड्रेस के साथ वो अपने टैटू को भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसी दौरान जब पैपराजी ने पूछा कि उन्होंने यह क्या पहना है तो उर्फी अपना खुद का मजाक उड़ाती दिखीं। वो कहती हुई सुनी जा सकती हैं ‘हमेशा की तरह, बस कुछ न कुछ चीथड़े लपेटने थे, लपेट लिए”।
और पढ़िए – Malaika Arora ने खुद ही उड़ाया अपने एक्टिंग करियर का मजाक, यहां देखें
नेटीजेंस ने किया ट्रोल
उनके फैशन को देखकर यूजर्स खुदको कमेंट करने से रोक नहीं पाए हैं और एक बार फिर उर्फी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘जब इसको खुद अनकंफर्टेबल फील हो रहा है। तो ऐसे कपड़े पहनी क्यों है’। दूसरे ने लिखा, ‘कम से कम पता तो कर लेती की पहना क्या है’। एक अन्य यूजर ने कहा, ‘क्या-क्या करती रहती है’।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
19 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines