Urfi Javed Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।अपने अंतरंगी फैशन सेंस से टॉक ऑफ द टाउन बनी उर्फी इस बारकैजुअल लुक में स्पॉट हुईं। अक्सर बिंदास अंदाज में रहने वाली उर्फी इस बार बिना मेकअप के दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उर्फी का यह वीडियो (Urfi Javed Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

नो मेकअप लुक में नजर आईं उर्फी

लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद नो मेकअप लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस व्हाइट ट्यूब टॉप और पिंक जॉगर्स में बेहद कूल लग रही हैं। इसके साथ ही उर्फी अपना चेहरा छिपाती दिखीं। जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से पूछा कि आपके चेहरे पर क्या हुआ है? इस पर उर्फी ने कहा कि मेरे फेस पर ग्लो है। हालांकि उर्फी कैमरे के सामने पहली बार बिना मेकअप के दिखीं हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं उर्फी

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता हैं। फैंस के साथ उर्फी अक्सर अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल शेयर करती हैं।एक्ट्रेस के स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में भी छाए हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ की थी। रणवीर की तारीफ सुन उर्फी ने भी आभार जताया था।

ऐसा रहा है एक्टिंग सफर

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ सहित कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ