Urfi Javed Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।अपने अंतरंगी फैशन सेंस से टॉक ऑफ द टाउन बनी उर्फी इस बार पैपराजी को फटकार लगाती नजर आई हैं। अक्सर बिंदास अंदाज में रहने वाली उर्फी इस बार गुस्से में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी का यह वीडियो (Urfi Javed Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैपराजी को लगाई फटकार

कपड़ो पर कमेंट करने को लेकर भड़कीं उर्फी जावेद। एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि, ‘मैं यहां इसके लिए नहीं आती हूं। कपड़ों पर कमेंट करना है तो अपनी गर्लफ्रेंड और मां-बहन के कपड़ों पर करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा।’ अक्सर फनी अंदाज में नजर आने वाली एक्ट्रेस इस बार बेहद गुस्से में दिखाई दीं। उर्फी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

आगबबूला हुईं उर्फी जावेद

यह वीडियो मशहूर सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानि ने साझा किया है। उर्फी जावेद अपनी बात रखते हुए आगे कहती है कि, मैं आप लोगों की इतनी इज्जत करती हूं और उसके बदले मुझे यह मिल रहा है। जब मैं झलक पर आई थी तो आप में से किसी ने कहा था कि आज ढंग के कपड़े पहन कर आई है।’ एक्ट्रेस अपने कपड़ों पर किए हुए कमेंट को सुनकर आग बबूला हो जाती हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं उर्फी

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता हैं। फैंस के साथ उर्फी अक्सर अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल शेयर करती हैं।एक्ट्रेस के स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में भी छाए हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ की थी। रणवीर की तारीफ सुन उर्फी ने भी आभार जताया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ