Urfi Javed: उर्फी जावेद का दिखा अतरंगी अंदाज, बोल्ड ड्रेस पहन पैपराजी से कर दी अनोखी डिमांड

New Project - 2022-09-25T135924.340

Urfi Javed Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। डिजिटल वर्ल्ड में उर्फी ने खास मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। उर्फी अक्सर अपनी पिक्चर्स और वीडियो (Urfi Javed Video) फैंस के साथ साझा करती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है। यूजर्स एक बार फिर एक्ट्रेस को उनके ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

अजब-गजब ड्रेस में आईं नजर

एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट वीडियो में अजीबो गरीब ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उर्फी जावेद के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। पैपराजी से उर्फी जावेद बोलती नजर आ रही हैं कि आज आप लोग अंदर जाने तक का वीडियो बनाओगे। इसके साथ ही पैपराजी उनसे पूछते हैं कि उनका ‘दर्द ए डिस्को’ पर डांस देखा है इस पर उर्फी कहती हैं कि ये क्या सुन लिया आपने।

यूजर्स ने किया ट्रोल

आपको बता दें कि अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस उर्फी जावेद का यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस मिनी स्कर्ट और ब्रालेट में नजर आ रही हैं। उर्फी का यह बोल्ड लुक हर तरफ छाया हुआ है। एक्ट्रेस इस ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं उर्फी

उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता हैं। फैंस के साथ उर्फी अक्सर अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल शेयर करती हैं।एक्ट्रेस के स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में भी छाए हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ की थी। रणवीर की तारीफ सुन उर्फी ने भी आभार जताया था।

ऐसा रहा है एक्टिंग सफर

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ सहित कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ