Priyanka Nick Video: सरेआम पति संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बीच इवेंट में किया किस

New Project - 2022-09-25T130154.546
विज्ञापन

Priyanka Chopra Nick Jonas Video: बॉलीवुड से हॉलीवुड (Hollywood) तक परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों लाइम लाइट में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में प्रियंका का पति निक जोनस (Nick Jonas) संग एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।

अभी पढ़ें – Shehnaaz Gill ने गाया ‘तुझमें रब दिखता है’, नेटिजेंस ने यूं किया रिएक्ट

विज्ञापन

सरेआम किया पति को किस

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल (Global Citizen Festival) को होस्ट करती नजर आईं। जहां उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) ‘जोनास ब्रदर्स’ के साथ परफॉर्म करते दिखे। इस इवेंट में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा सबके सामने एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/Ci6UoLZD0Lp/

देसी गर्ल का अनोखा अंदाज

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक कलरफुल ड्रेस में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। आपको बता दें इसी साल के शुरुआत में निक जोनस और प्रियंका ने सरोगसी के जरिए अपने पहले बेबी का वेलकम किया। एक्ट्रेस ने अपनी लाडली का नाम ‘मालती मेरी चोपड़ा जोनस’ रखा है। प्रियंका अक्सर बेटी संग अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगी नजर

देसी गर्ल के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को डेब्यू वेब सीरीज Citadel में देखा जाएगा, जिसे Russo Brothers ने प्रोड्यूस किया है। वो आजकल कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी बिजी हैं। बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) संग दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ