Urfi Javed Support Elli AvrRam: आशीष चंचलानी और एली अवराम इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। अब इसी बीच उर्फी जावेद ने एली अवराम को सोशल मीडिया पर खुलकर सपोर्ट किया है। दरअसल, 3 दिन पहले आशीष चंचलानी और एली अवराम ने एक फोटो पोस्ट करके सभी का अटेंशन ग्रैब कर लिया। इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें एक एक्सोटिक जगह पर आशीष चंचलानी गोद में एली अवराम को उठाए हुए नजर आए थे।
एली अवराम के बॉडी काउंट पर उठे सवाल
इस दौरान एली अवराम के हाथों में फूलों का गुलदस्ता और दोनों के चेहरों पर बड़ी सी स्माइल देखने को मिली। इस फोटो को पोस्ट करते हुए दोनों ने फाइनली लिखा था। अब इन दोनों का ये मोमेंट देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए कि ये दोनों अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर रहे हैं, या फिर ये इनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है? हालांकि, अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ कि आखिर माजरा क्या है? लेकिन अब लोग एली अवराम को जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बॉडी काउंट को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं।
उर्फी ने ट्रोलिंग के बाद किया एली अवराम का सपोर्ट
मजाक के नाम पर लोगों ने इस तरह के कमेंट किए हैं कि आशीष ने इतना वजन कम नहीं किया, जितना एली का बॉडी काउंट है। अब इस टिप्पणी पर उर्फी जावेद का गुस्सा फूट पड़ा है। उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रोलिंग से जुड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘ये दुनिया औरतों के लिए बहुत क्रूर है, एक लड़की जो सिर्फ अपने काम से काम रखती है, वो मेरी तरह कंट्रोवर्शियल भी नहीं है, लेकिन अंदाजा लगाओ क्या? आदमी हो कोई हेट नहीं मिली। लोगों को औरतों को विलेन बनाने और उनसे नफरत करने में मजा आता है और इस तरह से वो खुद को सुपीरियर समझते हैं।’
यह भी पढ़ें: दिग्गज प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर Dheeraj Kumar का निधन, निमोनिया के चलते मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
आशीष चंचलानी को लोग दे रहे अटपटी सलाह
अब उर्फी जावेद की बातों में दम तो दिखाई दे रहा है क्योंकि उन्होंने ये सही कहा है कि लोग सिर्फ एली अवराम को ट्रोल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि एली अवराम सेकंड हैंड माल है, तो कोई आशीष को सलाह दे रहा है कि एलिमनी तैयार रखना। कोई तो ये भी कह रहा यही कि प्रॉपर्टी मम्मी के नाम कर दो। अब इस तरह की बातें सिर्फ एली अवराम के लिए की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines