उफ़! उर्फी; ये क्या पहन लिया...एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक, जिसने भी देखा, यही बोला, आप क्या कहेंगे?
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed Spotted At Airport
Edited By Nancy Tomar

Urfi Javed Spotted At Airport
Urfi Javed Spotted At Airport: शायद ही कभी ऐसा होता होगा कि उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अतरंगी स्टाइल से अपने फैंस को प्रभावित ना कर सकी हो।
उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से हमेशा गी लोगों के होश उड़ा देती हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस भी उर्फी के अटपटे और अजीबोगरीब आउटफिट को देखकर माथा पकड़ लेते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उर्फी जावेद काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं।
हाल ही में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी ने अपने कैमरे में उर्फी जावेद के फोटोज को कैद कर लिया। अब उर्फी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही वीडियो में उर्फी के आउटफिट को देखकर ट्रोल्स उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने व्हाइट कलर का कटा-फटा क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम पहना हुआ है। उर्फी के इस आउटफिट को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों कपड़ों को चूहे ने कुतर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उर्फी के इस आउटफिट में जगह-जगह छेद हैं।
इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर के हील्स कैरी किए हुए हैं और अपने बालों की चोटी बनाई हुई है। अब उर्फ जावेद के इस अजीबोगरी आउटफिट को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Urfi Javed Spotted At Airport
इतना ही नहीं बल्कि उर्फी जावेद के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आपके कपड़े तो चूहे ने कुतर दिए हैं।” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि “उर्फी के इस आउटफिट को मिनी माउस ने डिजाइन किया है।” एक और अन्य यूजर ने लिखा कि “दीमक कपड़े भी खाते हैं क्या या फिर यह जार का कोई नया कलेक्शन है?”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: